Alia Bhatt Out From Nag Ashwin Movie: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। आलिया भट्ट एक के बाद एक फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली हैं। आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्मों को लेकर लगातार अपडेट्स भी सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच आलिया भट्ट से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आ रही है। आलिया भट्ट का नाग अश्विन (Nag Ashwin) अगली फिल्म से एक्ट्रेस का पत्ता कट गया है। इस फिल्म में आलिया भट्ट इस फिल्म में फीमेल लीड रोल में नजर आने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स ने आलिया भट्ट की जगह इस साउथ की इस एक्ट्रेस को फिल्म के लिए अप्रोच किया है।
Image Source: IMDb
नाग अश्विन की फिल्म से कटा आलिया भट्ट का पत्ता
एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक बार फिर खबरों में आ गई है। इसकी वजह अभी हाल ही में सामने आई एक मीडिया रिपोर्ट में जिसमें बताया गया है कि नाग अश्विन की अपकमिंग वुमन सेंट्रिक मूवी से आलिया भट्ट का पत्ता कट गया है। Mid Day की रिपोर्ट के मुताबिक नाग अश्विन ने अपनी अगली अनटाइटल्ड वुमन-लेड फिल्म के लिए आलिया भट्ट की जगह सई पल्लवी को अप्रोच कर चुके हैं। आलिया भट्ट की फिल्म से बाहर होने की वजह डेट्स बताई जा रही है। जिसकी वजह से मेकर्स को आलिया भट्ट की जगह सई पल्लवी (Sai Pallavi) की कास्ट करने प्लानिंग बना रहे है। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के बाद आलिया भट्ट दूसरी ऐसी एक्ट्रेस हो गई है जिन्हें साल 2025 में साउथ थी फिल्म से बाहर का रास्ता देखना पड़ा है। इस खबर के सामने आने के बाद आलिया भट्ट के फैंस काफी उदास नजर आ रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक इसको लेकर कोई अधिकारिक खबर सामने नहीं आई है।
इन फिल्मों में नजर आएंगी आलिया भट्ट
आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में लव एंड वॉर (Love And War) और अल्फा (Alpha) जैसी धांसू फिल्मों का नाम शामिल है। इन फिल्मों में आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आएंगी। नाग अश्विन की फिल्म से आलिया भट्ट के बाहर होने पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
