Akhanda 2: फाइनेंशियल इश्यूज की वजह से पोस्टपोन हुई नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म, सुरेश बाबू ने कहा- 'अफसोस की बात है...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Dec 6, 2025, 09:46 AM IST

Suresh Babu on Akhanda 2 Postpone: साउथ के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण (Nandamuri Balakrishna) की फिल्म आखंडा 2: थांडवम (Akhanda 2: Thaandavam) के पोस्टपोन होने के बाद बवाल मचा हुआ है। इसी बीच फिल्म मेकर सूरेश बाबू (Suresh Babu) ने इसको लेकर रिएक्शन दिया है। तो चलिए जानते हैं उन्होंने क्या बोला है।

Suresh Babu on Akhanda 2 Postpone: साउथ के जाने-माने स्टार नंदमुरी बालकृष्ण (Nandamuri Balakrishna) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म आखंडा 2: थांडवम (Akhanda 2: Thaandavam) को लेकर खबर बने हुए हैं। इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं, जो फैंस का ध्यान अपनी खींच रहे हैं। अभी हाल ही में खबर सामने आई थी नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म आखंडा 2 को रिलीज से कुछ घंटे पहले ही पोस्टपोन कर दिया गया। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। अब इस खबर पर सूरेश बाबू (Suresh Babu) का रिएक्शन दिया है। तो चलिए जानते हैं सूरेश बाबू ने क्या बात कही है।

Suresh Babu on Akhanda 2 Postpone

Image Source: Akhanda 2 Movie

सूरेश बाबू ने कही ये बात

एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण अपनी फिल्म आखंडा 2 को लेकर एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। अभी हाल ही में फिल्म आखंडा 2 को लेकर अपडेट सामने आया था कि फिल्म अपनी तय रिलीज डेट को बड़े पर्दे पर दस्तक नहीं देगी। इस खबर ने सबको हैरान कर दिया था, क्योंकि फिल्म को रिलीज डेट से कुछ घंटे पहले ही पोस्टपोन किया गया था। अब इसपर फिल्म मेकर सुरेश बाबू ने रिएक्शन दिया है। अपनी फिल्म साइक सिद्धार्थ (Psych Siddhartha) के प्रमोशन के दौरान प्रेस से बात करते हुए सूरेश बाबू ने कहा, 'ये सारे फाइनेंशियल मैटर्स हैं। इन्हें खुलेआम डिस्कस नहीं करना चाहिए। अफसोस की बात है कि बिजनेस का हिस्सा बहुत ज्यादा स्ट्रीट पर चला गया है। हर कोई आकर बोल रहा है ये इश्यू है, इतने पैसे हैं। आखिर इसे डिस्कस करने की क्या जरूरत है? दर्शकों को तो बस फिल्म देखनी है। हम उन डिटेल्स को क्यों दे रहे हैं? हर किसी के पास ऐसे फाइनेंशियल इश्यूज होते हैं, ये कोई नई बात नहीं है। अगर पहले से प्लान कर लो, तो आमतौर पर ये सुलझ ही जाते हैं।' सुरेश बाबू का ये बयान खूब वायर हो रहा है।

End of Feed