Pushpa 2 के बाद बैक टू बैक 3 दमदार फिल्में लेकर आएगा भूषणा कुमार का T-Series, Mythri Productions संग मिलाया हाथ

T-Series and Mythri Productions Collaboration: अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 के लिए भी भूषण कुमार के टी-सीरिज ने इनवेस्ट किया है। पर यह तो बस शुरुआत है। पुष्पा 2 के बाद टी-सीरीज मिथ्री प्रोडक्शन के साथ मिलकर कई दमदार फिल्में प्रोड्यूसर करने वाला है। यहां इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

T-Series and Mythri Productions Collaboration: अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 (Pushpa 2) को इस साल की मोस्ट अवेटेड मूवी माना जा रहा है। इस फिल्म पर भूषण कुमार की टी-सीरिज ने भी पैसा लगाया है। दिसंबर 2024 में फिल्म रिलीज होने वाली है। पर दर्शकों को बता दें कि पुष्पा 2 तो बस शुरुआत है। टी-सीरीज ने पैन इंडिया लेवल पर भी कमाल करने की ठान ली है और बैक टू बैक कई फिल्मों की रिलीज की तैयारी में जुट गए हैं। टी-सीरीज ने मिथ्री प्रोडक्शन के साथ मिलकर साउथ इंडियन सिनेमा को नॉर्थ में और भी ज्यादा फैलाने का प्लान बना लिया है। अब टी सीरीज के इस टाय-अप और अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- अमिताभ की आंखों के सामने बच्चन परिवार की फैमिली फोटो से ही गायब कर दी गईं ऐश्वर्या राय, फैंस बोले- 'अब तलाक के अलावा...'

Bhushan Kumar's T Series Collaborate with Mythri Productions

Bhushan Kumar's T Series Collaborate with Mythri Productions

सूत्रों के अनुसार टी सीरीज और मिथ्री प्रोडक्शन के बीच ये कोलैबरेशन दिसंबर 2024 में सुकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म पुष्पा 2 के साथ शुरू होने वाला है। जिसमें अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना नजर आने वाले हैं। यह सीक्वल पहली फिल्म पुष्पा: द राइज की सक्सेस के बाद काफी बज में बना हुआ है। इस फिल्म ने साउथ से लेकर नॉर्थ इंडिया में भी फैंस को दीवाना कर दिया है। भूषण कुमार ने न केवल पुष्पा 2: द रूल में इनवेस्ट किया है, बल्कि उनके पास इस फिल्म के म्यूजिक राइट्स भी हैं।

End of Feed