अमिताभ की आंखों के सामने बच्चन परिवार की फैमिली फोटो से ही गायब कर दी गईं ऐश्वर्या राय, फैंस बोले- 'अब तलाक के अलावा...'

बच्चन परिवार के बीच मची खलबली खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। 11 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के मौके पर कौन बनेगा करोड़पति के एक स्पेशल एपिसोड में वीडियो भी नजर आ रहा है, जिसमें पूरा बच्चन परिवार है, आराध्या भी है। पर ऐश्वर्या पूरे ही वीडियो से गायब हैं। जिसपर अब फैंस के रिएक्शन पर एक नजर डालते हैं।

Authored by: माधव शर्माUpdated Oct 15 2024, 09:21 IST
बच्चन फैमिली से गायब हुई Aishwarya Rai?Image Credit : Instagram01 / 08

बच्चन फैमिली से गायब हुई Aishwarya Rai?

कौन बनेगा करोड़पति के अमिताभ बच्चन बर्थडे स्पेशन एपिसोड में आमिर खान नजर आए हैं। इस बीच एक वीडियो भी बिग बी को विश करने के लिए तैयार किया गया था। जिसमें उनके फैंस का मैसेज और परिवार की बधाई भी शामिल थी। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि ऐश्वर्या इस पूरे ही वीडियो से गायब नजर आई हैं। जिसके बाद अब फैंस के रिएक्शन भी सामने आने लगे हैं। वह मान रहे हैं कि बच्चन परिवार में सब ठीक नहीं है।

क्या ऐश्वर्या हो गई हैं अलग?Image Credit : Instagram02 / 08

क्या ऐश्वर्या हो गई हैं अलग?

इस वीडियो के सामने आने के बाद अब लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या ऐश्वर्या राय बच्चन सच में बच्चन परिवार से अलग हो गई हैं और अपनी मां और बेटी आराध्या के साथ अलग जिंदगी बिता रही हैं?

तलाक की खबरों को मिला जोरImage Credit : Instagram03 / 08

तलाक की खबरों को मिला जोर

अब इस घटना के बाद एक बार फिर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच तलाक की खबरों को जोर मिलता दिख रहा है। लोगों को यह कन्फर्म हो गया है कि परिवार में सब ठीक नहीं है।

अब शादी में कुछ बचा नहीं है!Image Credit : Instagram04 / 08

अब शादी में कुछ बचा नहीं है!

इसको लेकर अब कई यूजर्स भी रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'केबीसी के पूरे एपिसोड में एक बार भी ऐश्वर्या का जिक्र नहीं हुआ है। तलाक की अफवाहें कन्फर्म नजर आ रही हैं।'

ऐश्वर्या ने फिर भी दी बधाईImage Credit : Instagram05 / 08

ऐश्वर्या ने फिर भी दी बधाई

इन सभी अनबन की खबरों के बाद भी ऐश्वर्या राय ने देर से ही सही पर अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बधाई दी है। सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा पोस्ट भी शेयर किया है।

काफी बेहतरीन थे ससुर-बहू के रिश्तेImage Credit : Instagram06 / 08

काफी बेहतरीन थे ससुर-बहू के रिश्ते

कुछ सालों पहले तक अमिताभ बच्चन अपनी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर काफी बातें करते नजर आते हैं। उनके रिश्ते काफी बेहतरीन बताए जाते थे। पर अब ऐसा नजर नहीं आता है।

एक साथ नहीं आते नजर Image Credit : Instagram07 / 08

एक साथ नहीं आते नजर

अब कोई भी इवेंट हो या खास दिन, कभी भी बच्चन परिवार एक साथ नजर नहीं आता है। हमेशा ऐश्वर्या राय इस महफिल से गायब ही नजर आती हैं। जिससे लोग अंदाजा लगाते हैं कि परिवार में सब ठीक नहीं है।

क्या बच पाएगा टूटता हुआ परिवार?Image Credit : Instagram08 / 08

क्या बच पाएगा टूटता हुआ परिवार?

अभी तक बच्चन परिवार के किसी भी सदस्य ने तलाक की इन अफवाहों को लेकर कुछ भी नहीं कहा है। यही वजह है कि कुछ फैंस को अभी भी उम्मीदें है कि यह परिवार टूटने से बच सकता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!