Adah Sharma On Janhvi Kapoor Role in Peddi: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) को हालिया रिलीज हुई साउथ सुपरस्टार राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा 'पेड्डी' में देखा जा रहा है। इस मूवी में जान्हवी कपूर को उनके रोल के लिए ट्रोल किया जा रहा है। 'पेड्डी' के मेकर्स की दर्शकों ने खूब आलोचना भी की है क्योंकि उन्होंने जान्हवी कपूर के सीन्स को आपत्तिजनक तरीके से दिखाया। फिल्मकार बुची बाबू साना ने लोगों की नाराजगी के बाद माफी मांगी और इस मूवी से ऐसे सीन्स को हटा दिया। हाल ही में जूम के साथ बात करते हुए एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) ने भी 'पेड्डी' में जान्हवी कपूर पर फिल्माए सीन्स अपनी राय दी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Yash की 'Toxic' को किया जाएगा रीशूट !! टीम ने खबरों पर तोड़ी चुप्पी)
'पेड्डी' में जान्हवी कपूर के रोल पर अदा शर्मा ने किया रिएक्ट (Pic Credit: Instagram)
'पेड्डी' में जान्हवी कपूर के सीन्स पर अदा शर्मा ने तोड़ी चुप्पी
जूम को एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में जब अदा शर्मा से पूछा कि जनहवी कपूर के फिल्म 'पेड्डी' के विवादित सीन और साउथ इंडियन फिल्मों में महिलाओं को कामुकता का ऑब्जेक्ट दिखाने के बाद ट्रोल होने पर उनकी क्या राय है। अदा शर्मा ने रिएक्शन देते हुए कहा, 'मैं किसी भी फिल्म से जुड़े सवाल का जवाब देने से कभी नहीं घबराती। 'द केरल स्टोरी' के समय भी मैंने कई सवालों के जवाब दिए थे। अगर मेरी फिल्म में कोई सीन है, किसी भी भाषा की हो और मुझसे उसके बारे में पूछा जाए, तो मैं जरूर जवाब दूंगी।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: HJTIHH Box Office Day 5: मंगलवार को वरुण धवन स्टारर ने दिखाया दम, कमाए इतने करोड़)
अदा शर्मा ने कहा, 'मैंने 'पेड्डी' देखी नहीं है और ना ही मैं इसका हिस्सा हूं। साथ ही मैं इंडस्ट्री से बाहर की व्यक्ति हूं, इसलिए मेरा सफर फिल्म इंडस्ट्री वालों से बहुत अलग है। ऐसे में मेरा कमेंट यहां सही नहीं होगा।'
एक्टर्स द्वारा रोल चुनने पर अदा शर्मा ने कही ये बात
इस दौरान जब अदा शर्मा से पूछा गया कि क्या एक्ट्रेसेस को महिलाओं की छवि बदलने के लिए सावधानी से प्रोजेक्ट चुनने चाहिए तो उन्होंने कहा कि हर एक्टर को सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा, 'सिर्फ महिला ही नहीं पुरुषों को भी, डायरेक्टर, राइटर और यहां तक कि फेक मूंछ-विग चुनने वाला व्यक्ति को रोल चुनते वक्त सावधानी बरतनी चाहिए। एक गलती से पूरा देश परेशान हो जाता है। बदलाव बिना किसी ढोल-नगाड़े के आता है।' अदा शर्मा को आने वाले दिनों में फिल्म 'गवर्नर' में देखा मनोज बाजपेयी के साथ देखा जाएगा। यह फिल्म 12 जून को रिलीज होगी।
