Tiger Shroff joins Allu Arjun-Atlee’s AA22xA6: साउथ के लोकप्रिय निर्माता-निर्देशक एटली कुमार ने फिल्म 'AA22xA6' के लिए सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ हाथ मिलाया है। बड़े बजट के साथ बन रही इस मूवी के लिए मेकर्स ने बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को फाइनल किया है। 'कल्कि 2898 एडी' और 'स्पिरिट' जैसी फिल्मो से बाहर होने के बाद भी दीपिका पादुकोण को एटली कुमार ने अपनी मूवी में कास्ट किया। दीपिका पादुकोण के बाद अब मेकर्स ने बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ को फिल्म 'AA22xA6' में काम करने का बड़ा मौका मिला है।
Pic Credit: Celebs/Instagram
'AA22xA6' में हुई टाइगर श्रॉफ की एंट्री
एनटीवी तेलुगु की रिपोर्ट के मुताबिक टाइगर श्रॉफ को अल्लू अर्जुन और एटली कुमार की फिल्म 'AA22xA6' में अहम रोल निभाते हुए देखा जाएगा। यह एक पावरफुल फ्लैशबैक सीन होगा। ऑलवेज बॉलीवुड ने भी बताया कि टाइगर श्रॉफ के हिस्से में एटली कुमार की नेस्ट आई है। हालांकि मेकर्स और टाइगर श्रॉफ की टीम ने अभी यह कन्फर्म नहीं किया है कि वो इस मूवी का हिस्सा हैं। उम्मीद है कि जल्द ही मेकर्स टाइगर श्रॉफ की एंट्री को लेकर बड़ी घोषणा करेंगे।
यह भी पढ़ें: Sharvari संग 'Luka Chuppi 2' करने पर वरुण धवन ने तोड़ी चुप्पी, बोले 'मैं कोई सीक्वल नहीं...'
बताया जा रहा है कि एटली कुमार फिल्म 'AA22xA6' के वीएफएक्स पर लगभग 350 से 400 करोड़ रुपये खर्च करने जा रहे हैं। इस मूवी में अब तक किसी भी मूवी में ना देखे गए वीएफएक्स देखने को मिलेंगे। दर्शकों को पैरेलेल वर्ल्ड का एक अलग ही एक्सपीरियंस देखने को मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अल्लू अर्जुन की फिल्म में दीपिका पादुकोण के अलावा रश्मिका मंदाना, मृणाल ठाकुर और जान्हवी कपूर सहित कई हसीनाएं देखने को मिलेंगे। विजय सेतुपति भी इस मूवी का हिस्सा हो सकते हैं।
