AA22XA6: विलेन बनकर अल्लू अर्जुन को कड़ी टक्कर देंगी रश्मिका मंदाना !! हुआ खुलासा

Rashmika Mandanna-Allu Arjun's AA22XA6: एटली कुमार और अल्लू अर्जुन की फिल्म 'AA22XA6' में रश्मिका मंदाना की धमाकेदार एंट्री हो गई है। रश्मिका मंदाना को लेकर जो रिपोर्ट्स वायरल हो रही हैं उनके मुताबिक अब अल्लू अर्जुन स्टारर में रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) लीड विलेन के किरदार में नजर आ सकती हैं।

Rashmika Mandanna's Role in AA22XA6: साउथ इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर एटली कुमार (Atlee Kumar) ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 'AA22XA6' पर काम शुरू कर दिया है। इस फिल्म के लिए एटली कुमार ने साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के साथ हाथ मिलाया है। बीते दिन रिपोर्ट्स में सामने आया है कि निर्माताओं ने फिल्म 'AA22XA6' के लिए साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को कास्ट कर लिया है। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना की एंट्री से फैन्स भी काफी खुश नजर आए। 'AA22XA6' में रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की एंट्री होने के बाद अब उनके किरदार में भी जानकारी सामने आई है।

Allu Arjun and Rashmika Mandanna (Pic Credit: Instagram/rashmika_mandanna)

विश्वसनीय सूत्रों ने बॉलीवुड हंगामा को रश्मिका मंदाना के किरदार में जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि रश्मिका मंदाना के पास अल्लू अर्जुन की इस मूवी के अलावा एक और पैन इंडिया मूवी में भी विलेन का किरदार निभाने का ऑप्शन था। दोनों भूमिकाओं को सुनने के बाद रश्मिका मंदाना ने फिल्म 'AA22XA6' में विलेन का किरदार निभाने का फैसला किया है। हालांकि रश्मिका मंदाना के रोल को लेकर अभी तक मेकर्स को ओर से कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

End of Feed