AA22xA6: अल्लू अर्जुन स्टारर के VFX पर एटली कुमार खर्च करेंगे 350 करोड़ रुपये !! बजट सुनकर खड़े हो जाएंगे कान

Atlee Spend's Bomb Amount for AA22xA6: साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन ने अपनी नई फिल्म 'AA22xA6' के लिए बेहतरीन निर्देशक एटली कुमार (Atlee Kumar) संग हाथ मिलाया है। रिपोर्ट्स बता रही हैं कि मेकर्स ने इस मूवी को खर्च करने के लिए 350 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च करने का बजट तैयार किया है।

Atlee Spend's Bomb Amount for AA22xA6: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने अपनी नई फिल्म 'AA22xA6' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस मूवी के लिए अल्लू अर्जुन ने एटली कुमार संग हाथ मिलाया है। एटली कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म 'AA22xA6' में अल्लू अर्जुन को देखने के लिए फैन्स बेताब हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी का बजट 800 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि एटली कुमार (Atlee Kumar) ने इस मूवी के विजुअल इफेक्ट्स पर मोटी रकम खर्च करने का फैसला किया है।

AA22xA6

वीएफएक्स पर खर्च होंगे इतने करोड़

सुमंत द्वारा एक्स अकाउंट पर शेयर किए गए अपडेट के मुताबिक मेकर्स अल्लू अर्जुन की फिल्म 'AA22xA6' के वीएफएक्स पर लगभग 350 - 400 करोड़ रुपये खर्च कर सकते हैं। वीएफएक्स के लिए इतनी बड़ी रकम सुनकर लोग भी हैरान रह गए हैं। बॉलीवुड से लेकर साउथ में कई फिल्मों का बजट भी इतना नहीं रहा है, जितना मेकर्स केवल वीएफएक्स पर खर्च करने को तैयार है। मेकर्स ने अभी तक वीएफएक्स के लिए खर्च की जा रही रकम पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

End of Feed