AA22 X A6: अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर फैंस को मिलेगा गिफ्ट, अनाउंस होगा फिल्म का टाइटल

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 7, 2026, 01:04 PM IST

AA22XA6 Title Update: साउथ सुपरस्टार आलू अर्जुन (Allu Arjun) की अगली फिल्म AA22 X A6 का टाइटल कल उनके जन्मदिन पर जारी किया जाएगा। फिल्म के मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा कर दी है।

AA22XA6 Title Update: साउथ सुपरस्टार आलू अर्जुन (Allu Arjun) और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की अपकमिंग फिल्म AA22XA6 इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। अल्लू अर्जुन की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कुछ महीने पहले फिल्म के धांसू टीजर और पोस्टर सामने आई थे, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। फिल्म में अब तक कई बड़े स्टार्स की एंट्री हो चुकी हैं। इन सब के बीच फिल्म के टाइटल को लेकर नया अपडेट सामने आया है। तो चलिए जानते हैं कि अल्लू अर्जुन की फिल्म के टाइटल से कब पर्दा उठने वाला है। (ये भी पढ़ें:AA22xA6: दीपिका पादुकोण के बाद अल्लू अर्जुन और एटली की फिल्म में नजर आएगा ये धांसू एक्टर !! जानिए नाम)

AA22XA6 Title Update

इस दिन फिल्म के टाइटल से उठेगा पर्दा Image Source: Sun Picture

बर्थडे पर फैंस को मिलेगा गिफ्ट

एक्टर अल्लू अर्जुन की साइंस-फिक्शन फिल्म एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म AA22XA6 से जुड़ा एक नया अपडेट है। मेकर्स ने टाइटल की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। सन पिक्चर्स ने आज सोशल मीडिया पर एक टीजर पोस्टर जारी किया है। फिल्म का पहला लुक टीजर रिलीज डेट के करीब आने पर जारी किया जाएगा। AA22 x A6 का टाइटल 8 अप्रैल को दोपहर 11 बजे अर्जुन के 44वें जन्मदिन के मौके पर रिवील किया जाएगा। फिल्म के नए पोस्टर ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। फिल्म के इस पोस्टर को काफी पसंद किया जा रहा है। (ये भी पढ़ें:AA22xA6: अल्लू अर्जुन संग साउथ का ये सुपरस्टार बड़े पर्दे पर मचाएगा धमाल, ऐसा होगा रोल)

End of Feed