Rakul Preet Singh के साथ हुआ बड़ा हादसा! 80 किलो डेडलिफ्ट करने के बाद हुआ ये हाल

Rakul preet singh injured: रकुल प्रीत सिंह गंभीर हादसे का शिकार हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस कई दिनों से बिस्तर पर हैं। जिम में वर्कआउट के दौरान एक्ट्रेस 80 किलो का वजन बिना बेल्ट के उठा रही थीं, जिससे उनकी पीठ में दर्द हो गया। एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म दे दे प्यार दे 2 में नजर आने वाली हैं।

Rakul preet singh injured: रकुल प्रीत सिंह गंभीर हादसे का शिकार हो गई है। बता दें रकुल प्रीत सिंह प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस के साथ जिम में एक बड़ा हादसा हो गया है।

Rakul Preet Singh

Rakul Preet Singh

रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस कई दिनों से बिस्तर पर हैं। जिस कारण फैंस को उनकी चिंता हो रही है। जानकारी के अनुसार 5 अक्टूबर की सुबह रकुल प्रीत सिंह के साथ हादसा हो गया है। जिम में वर्कआउट के दौरान एक्ट्रेस 80 किलो का वजन बिना बेल्ट के उठा रही थीं, जिससे उनकी पीठ में दर्द हो गया , लेकिन फिर भी वो दे दे प्यार दे 2 की शूटिंग कर रही थी, जिसके बाद उनकी हालत और खराब हो गई और अब फिजियोथेरेपी ले रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार उनकी L4, L5, और S1 नसें जाम हो गईं। जल्दी ही उनका ब्लड प्रेशर गिर गया, उन्हें पसीना आने लगा, और उन्हें बिस्तार पर ले जाना पड़ा। ये हादसा उनके जन्मदिन के दिन हुआ। अब एक्ट्रेस धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं।

End of Feed