72nd National Film Awards: चौथी बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीतकर खुश हुए Mammootty, फैंस से किया खास वादा

72nd National Film Awards: 72वें राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार समारोह का आयोजन इस बार दिल्ली की जगह गुजरात में आयोजित हुआ। यहां पर तमाम कलाकारों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सम्मानित किया।

Mammootty On His Fourth National Film Award: 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2026 (72nd National Film Awards 2026) के समारोह का आगाज हो चुका है। गुजरात के केवड़िया में एकता नगर में इस अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसमें देशभर के तमाम कलाकारों को सम्मानित किया जा रहा है। 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के सामने आयोजित इस अवॉर्ड शो में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मलयालम इंडस्ट्री के अभिनेता ममूटी (Mammootty) को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की कैटेगरी में सम्मानित किया। ममूटी ने अपनी मलयालम फिल्म 'ब्रमायुगम' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें- 72nd National Film Awards: राष्ट्रपति Droupadi Murmu के हाथों सम्मानित हुए Mammootty, Kartik Aaryan, Yami Gautam

Mammootty

Mammootty (photo credit- instagram)

    चौथी बार नेशनल अवॉर्ड जीतकर खुश हुए ममूटी

    चौथी बार नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद ममूटी ने 'चंदू चैंपियन' के लिए अवॉर्ड पाने वाले कार्तिक आर्यन के साथ बेस्ट एक्टर की ट्रॉफी शेयर की। इस मौके पर अभिनेता ने रेड कार्पेट पर लोगों से मनोरंजन करते रहने का वादा किया। ममूटी ने अवॉर्ड जीतने पर अपनी भावनाएं भी जाहिर की। उन्होंने कहा कि देश से पहचान मिलना हर कलाकार के लिए प्रेरणा की बात होती है। मलयालम सुपरस्टार ने कहा, "अच्छी बात यह है कि मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मुझे बेस्ट एक्टर के लिए अपना चौथा नेशनल अवॉर्ड मिला है। यह एक लंबा सफर रहा है जिसमें कई लोगों ने मेरा साथ दिया है, मेरे डायरेक्टर, मेरे को-एक्टर, मेरे राइटर और मेरे प्रोड्यूसर। और वे लोग भी जिन्होंने मेरी तारीफ की।" (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें- Ajay Devgn की हॉरर फिल्म को मिला टाइटल, 'Suryasparsh' होगा नाम

      अभिनेता ने किया हमेशा मनोरंजन करने का वादा

      ममूटी ने दावा किया कि वह भविष्य में भी लंबे समय तक लोगों का मनोरंजन करते रहना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि मैं इतने लंबे समय तक उनका मनोरंजन कर पाया और उम्मीद करता हूं कि आगे भी ऐसा करता रहूंगा। मैं बस इतना भरोसा दिला सकता हूं कि मैं इस मुकाम पर बने रहने के लिए कड़ी मेहनत करता रहूंगा।"

      धनुष की फिल्म ने जीता बेस्ट फीचर का अवॉर्ड

      धनुष की तमिल पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म 'कैप्टन मिलर' ने भी नेशनल अवॉर्ड जीता है। इस फिल्म ने 'राष्ट्रीय, सामाजिक और पर्यावरणीय मूल्यों को बढ़ावा देने वाली सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार अपने नाम किया है। फिल्म का निर्देशन अरुण मथेश्वरन ने किया था, जो अवॉर्ड लेते हुए नजर आए। उन्होंने कहा, "धनुष के साथ काम करना हमेशा खास और अच्छा होता है। वह एक बेहतरीन एक्टर हैं, इसलिए आपका आधा काम तो वैसे ही हो जाता है। इस फ़िल्म की शूटिंग करना मुश्किल था, लेकिन हमने इसे बखूबी पूरा किया।"

      End of Feed