Satish Kaushik : सतीश कौशिक का आखिरी ट्वीट, मुस्कुराते हुए शेयर की थी तस्वीर, होली की दी शुभकामनाएं

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Mar 9, 2023, 08:09 AM IST

Satish Kaushik death news : अपने इस आखिरी ट्वीट में कौशिक ने लिखा कि उन्होंने जुहू के जानकी कुटीर में जावेद अख्तर, बाबा आजमी एवं अन्य दोस्तों के साथ होली खेली। यहां उनकी मुलाकात नए शादीशुदा जोड़े अली अफजल और ऋचा चड्ढा से हुई। सभी को होली की शुभकामनाएं।

Satish Kaushik death news : बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में निधन हो गया। कौशिक के अचानक निधन का समाचार पाकर बॉलीवुड और उनके प्रशंसक गहरे सदमे में हैं। किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि कौशिक के बारे में उन्हें इस तरह की खबर मिलेगी। वह पूरी तरह से स्वस्थ चल रहे थे। गत सात मार्च को जुहू में सतीश ने अपने दोस्तों के साथ होली खेली। इसकी तस्वीर भी उन्होंने ट्विटर पर शेयर की।

satish kaushik

सतीश कौशिक का निधन।

सतीश कौशिक का आखिरी ट्वीट

अपने इस आखिरी ट्वीट में कौशिक ने लिखा कि उन्होंने जुहू के जानकी कुटीर में जावेद अख्तर, महिमा चौधरी, बाबा आजमी एवं अन्य दोस्तों के साथ होली खेली। यहां उनकी मुलाकात नए शादीशुदा जोड़े अली अफजल और ऋचा चड्ढा से हुई। सभी को होली की शुभकामनाएं।

गुरुवार तड़के अभिनेता अनुपम खेर ने कौशिक के निधन का समाचार ट्विटर पर शेयर किया। अनुपम ने अपने ट्वीट में कहा कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि 45 की दोस्ती पर ऐसे पूर्णविराम लग जाएगा। अनुपम खेर ने अपने ट्वीट में कहा कि 'जानता हूं कि मृत्यू ही इस दुनिया का अंतिम सच है लेकिन ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूंगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था। 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम। ओम शांति।'

End of Feed