आकांक्षा दुबे के बाद एक्ट्रेस Ruchismita Guru ने की सुसाइड, रहस्यमयी परिस्थितियों में मिली डेड बॉडी

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 28, 2023, 09:16 AM IST

After Akanksha Dubey Odia actress Ruchismita Guru Commits Suicide!: एक्ट्रेस रुचिस्मिता गुरु का शव एक कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला है। घर में अभिनेत्री को रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस मामले की जांच जारी है।

Odia actress singer Ruchismita Guru found dead: रीजनल सिनेमा से एक और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। अभी भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के गम से लोग उबर भी नहीं पाए थे कि एक और बहुत ही कम उम्र की अदाकारा के आत्महत्या करने की खबर सामने आ रही है। ओडिया एक्ट्रेस और सिंगर रुचिस्मिता गुरु अब हमारे बीच नहीं रही हैं। ओडिया एक्ट्रेस रुचिस्मिता गुरु को अपने रिश्तेदार के घर पर मृत पाया गया है।

Ruchismita Guru Commits Suicide!

जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस का शव एक कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला है। घर में अभिनेत्री को रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाया गया। मृत अभिनेत्री की पहचान रुचिस्मिता गुरु के रूप में हुई है, जो बलांगीर शहर के तलपालीपाड़ा की मूल निवासी थी। वह सुड़ापाड़ा में अपने मामा के घर पर रह रही थी। उन्होंने कई एल्बमों में अभिनय किया हैं। वह एक गायिका के रूप में भी जानी जाती थीं, जिन्होंने कई स्टेज शो में प्रस्तुति दी।

End of Feed