Honey Singh Cancelled the Show: सिंगर और रैपर हनी सिंह ( Honey Singh) अक्सर विवादों में घिरे रहते हैं। कभी अपने बयानों के चलते तो कभी अपने गानों के चलते हनी सिंह खबरों में आ ही जाते हैं। हाल ही में हनी सिंह को लेकर एक और विवाद सामने आया है। वो यह कि हनी सिंह ने एन वक्त पर शो करने से इंकार कर दिया। जब हनी सिंह के पर्सनल बॉडीगार्ड को शो में एंट्री नहीं दी तो सिंगर ने शो ही करने से मना कर दिया। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।
Image Source: X
23 अगस्त, शनिवार को मोहाली में हनी सिंह( Honey Singh) का शो था, जिसमें उन्हें परफॉर्म करना था। लेकिन, सिक्योरिटी के चलते हनी सिंह स्टेज पर चढ़ने से पहले ही बाहर चले गए। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार रैपर के पास भारी मात्रा में सिक्योरिटी गार्ड थे, जिसे शो के अंदर जाने से मना कर दिया गया। इस इवेंट के आयोजकों ने अलग से स्टार्स के लिए सिक्योरिटी का प्रबंध किया हुआ था, साथ ही इवेंट पर स्थानीय पुलिस का भी पहरा था। लेकिन, हनी सिंह अपने साथ अपने बॉडीगार्ड लेकर जाना चाहते थे, एंट्री गेट पर आयोजक और हनी सिंह की टीम की बहस हुई और दोनों के बीच सहमति नहीं बनी। बाद में सिंगर ने शो को कैंसिल कर दिया और वहाँ से चले गए। अब सिंगर की टीम पैसों के लेन-देन पर बात कर रही है।
इन स्टार्स ने किया परफॉर्म
बताते चले कि हनी सिंह शो में परफॉर्म नहीं कर पाए लेकिन, एक्ट्रेस नीरू बाजवा, सौन्दर्या शर्मा, जैकलिन फर्नांडीस और बिस्मिल जैसे स्टार्स ने अपनी परफॉर्मेंस दी थी।
