मौत के तीन साल बाद होगा सिद्धू मूसेवाला का वर्ल्ड टूर, सिंगर की टीम ने की दमदार अनाउन्समेंट

Sidhu Moosewala World Tour Announcement: सिंगर सिद्धू मूसेवाला को दुनिया से गए हुए तीन साल से ज्यादा हो गए। उनके जाने के बाद भी सिंगर का जलवा फैंस के बीच कायम है। और 2026 में कुछ ऐसा होने वाला है जिसे देखकर दुनिया हैरान हो जाएगी। इस खबर को सुनकर फैंस खुशी से झूम रहे हैं।

Sidhu Moosewala World Tour Announcement: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला( Sidhu Moosewala) की तीन साल पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सिद्धू मूसेवाला के लाखों फैन उनके जाने के बाद भी उन्हें खूब पसंद करते हैं। दिवंगत सिंगर के गाने आज भी फैंस के दिलों में बसते हैं। हाल ही में उनके कुछ गाने रिलीज किए गए थे जिसे फैंस का भरपूर प्यार मिला। अब उनकी टीम ने एक और घोषणा कर फैंस को खुश कर दिया है। वो ये कि सिद्धू मूसेवाला जल्द ही वर्ल्ड टूर करने वाले हैं। अगले साल सिद्धू मूसेवाला का एआई वर्जन फैंस के सामने परफॉर्म करेगा। इस खबर को सुनकर फैंस खुशी से झूम रहे हैं।

Sidhu Moosewala World Tour Announcement

Image Source: Youtube

सिद्धू मूसेवाला( Sidhu Moosewala) के सोशल मीडिया अकाउंट पर उनकी टीम ने लेटेस्ट पोस्ट शेयर की है। जिसमें बताया गया है कि जल्द ही सिंगर का वर्ल्ड टूर होने जा रहा है। दरअसल यह एक एआई वर्ल्ड टूर होगा, जिसके लिए टीम तैयारी कर रही है। इसे अगले साल किया जाएगा जिसकी समय और तारीख अभी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि सिंगर का एक होलोग्राम भी बनाया जाएगा जिसे स्टेज पर दिखाया जाएगा। इस घोषणा ने सिद्धू के फैंस को काफी उत्साहित कर दिया है। उनकी टीम की इस पहल से सिंगर का प्यार लोगों के दिलों में कायम रहेगा।

End of Feed