Sidhu Moosewala Younger Brother Video Viral: मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला ने अपनी सिंगिंग से लोगों का खूब दिल जीता था। सिद्धू मूसेवाला के निधन के चार साल गुजर चुके हैं, लेकिन आज भी वह फैंस के दिलों में जिंदा हैं। सिद्धू मूसेवाला को लोग याद करते नहीं थकते हैं। वहीं अब उनके छोटे भाई शुभदीप सिंह मात्र दो साल की उम्र में ही सिंगर की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। हाल ही में टोरंटो में हुए कॉन्सर्ट 'साइंड टू गॉड' में दो साल के शुभदीप सिंह ने न केवल स्टेज पर बड़े भाई जैसा अंदाज दिखाया, बल्कि तोतली आवाज में गाना भी गाया। शुभदीप सिंह को यूं स्टेज पर देख फैंस भी भावुक हो गए। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana के पोस्टर में दिखा राम-दशरथ का इमोशनल रिश्ता, Ranbir Kapoor को देख भावुक हुए लोग
सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) के छोटे भाई शुभदीप सिंह (Shubhdeep Singh) के वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो में शुभदीप सिंह अपनी मम्मी-पापा के साथ टोरंटो में स्टेज पर नजर आए। उन्हें स्टेज पर देख फैंस की खुशी सातवें आसमान पर थी। शुभदीप सिंह ने बड़े भाई सिद्धू मूसेवाला की तरह ही थापियां मारीं, जिसे देख फैंस ने भी जोर-जोर से उन्हें चियर किया। इतना ही नहीं, शुभदीप सिंह ने अपनी मम्मी से माइक लेकर तोतली आवाज में गाना भी गुनगुनाया, जिसे देख फैंस को सिद्धू मूसेवाला की याद आ गई। लोगों ने वहां रहते हुए शुभदीप सिंह को 'छोटा मूसेवाला' भी कहा। शुभदीप सिंह के इन वीडियोज पर लोग प्यार लुटाते नहीं थक रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: मुंबई में हिरासत में लिए गए Imran Khan, अगस्त क्रांति मैदान में प्रदर्शन करने पहुंचे थे एक्टर
कैसे हुई थी सिद्धू मूसेवाला की मौत
बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की पंजाब के मानसा जिले में 29 मई, 2022 को हत्या कर दी गई थी। घटना के वक्त वह अपनी गाड़ी में बैठे हुए थे और इसी दौरान उनपर करीब 30 से ज्यादा राउंड फायरिंग की गई। सिद्धू मूसेवाला के निधन ने लाखों फैंस का दिल तोड़ दिया था। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को भी सिद्धू मूसेवाला की मौत से झटका लगा था। वहीं निधन के दो सालों बाद सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता आईवीएफ के जरिए एक बेटे के मम्मी-पापा बने, जिसका नाम उन्होंने शुभदीप सिंह रखा।
