पंजाबी गायक गुरु रंधावा ने पंजाबी मातृभाषा के प्रति दिखाया प्रेम, कहा-'इसे "हमारी मां" कहते हैं...'

पंजाबी सिंगर और एक्टर गुरु रंधावा ने पंजाब के हर छात्र के लिए पंजाबी सीखने के महत्व को लेकर बात कही है। सिंगर का कहना है कि हर स्कलू में पंजाबी पढ़ाई जानी चाहिए। गुरु रंधावा ने कहा हम सभी भाषाओं का सम्मान करते हैं, लेकिन पंजाबी भाषा हमारी संस्कृति और जड़ें हैं।

पंजाबी गायक और एक्टर का मानना है कि पंजाब में सभी छात्रों के लिए हिंदी भाषा अनिवार्य होनी चाहिए गुरु रंधावा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर इस बात पर जोर दिया कि पंजाब के छात्रों को चाहे वे किसी भी बोर्ड से हों, पंजाबी सीखनी चाहिए। वे इस भाषा को गौरव और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बताते हैं और इसे "हमारी मां" कहते हैं।

guru randhawa

guru randhawa

गुरु रंधावा ने ट्वीट कर लिखा- "पंजाबी भाषा पंजाब में पढ़ने वाले हर छात्र के लिए जरूरी है, चाहे बोर्ड कोई भी हो। यह हमारा गौरव और मां है। हम सभी भाषाओं का सम्मान करते हैं लेकिन पंजाबी भाषा हमारी संस्कृति और जड़ें हैं। मेरा पूरा अस्तित्व मेरी भाषा और पंजाबी गीतों की वजह से है - हमेशा गर्वित ग्रामीण, गर्वित पंजाबी, गर्वित भारतीय।"

End of Feed