New Punjabi Song 2022: पंजाबी सिंगर शिवजोत के गाने Wangan ने किया कमाल! यूट्यूब पर कर रहा ट्रेंड..

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 15, 2022, 06:56 PM IST

New Punjabi Song 2022: पंजाबी सिंगर शिवजोत (Shivjot) मोट्टी मोट्टी अंख (Motti Motti Akh) और शरारा (Sharara) जैसे गानों के लिए जाने जाते हैं। अब शिवजोत का नया गाना Wangan यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। लोग सिंगर के इस गाने को भी काफी पसंद कर रहे हैं और डेर सारा प्यार दे रहे हैं। आइए इस गाने पर एक नजर डालते हैं।

New Punjabi Song 2022, Shivjot New Song: पंजाबी सिंगर शिवजोत (Shivjot) का नया गाना Wangan रिलीज कर दिया गया है। शिवजोत ने कई हिट पंजाबी गाने बनाए हैं। वह अपने गाने जैसे मोट्टी मोट्टी अंख (Motti Motti Akh) और शरारा (Sharara) के लिए युवाओं में काफी फेमस भी हैं। अब शिवजोत का नया गाना Wangan भी यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। इस गाने को लोगों का काफी प्यार मिलता नजर आ रहा है। इस दिन के भीतर ही करीब 3.5 मिलियन से ज्यादा लोग गाने को सिर्फ यूट्यूब पर ही सुन चुके हैं। शिवजोत के इस गाने को T-Series Apna Punjab यूट्यूब चैनल पर ऑफिशियली रिलीज किया गया है। वहीं इस गाने का म्यूजित The Boss ने दिया है।

Shivjot new punjabi song wangan

Shivjot new punjabi song wangan

'लोगोंं ने कहा मेहनत रंग लाती है'

पंजाबी गानों को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता है। इस गाने को भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि शिवजोत ने इस गाने के लिए काफी मेहनत की है जो स्क्रीन पर साफ तौर पर देखी जा सकती हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'यह मेरे कुछ सबसे फेवरेट पंजाबी गानों में से एक हैं'। आइए अब इस गाने पर एक नजर डालते हैं। इस डायरेक्ट लिंक की मदद से आप इस गाने को सुन सकते हैं।

End of Feed