Millind Gaba-Pria Beniwal के रिश्ते में आई दरार? इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने से मची हलचल

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 8, 2026, 07:55 PM IST

Millind Gaba-Pria Beniwal Controversy: मिलिंद गाबा और प्रिया बेनीवाल की शादीशुदा जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। दोनों के एक कदम ने फैंस के बीच कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Millind Gaba-Pria Beniwal Controversy: मशहूर सिंगर मिलिंद गाबा (Millind Gaba) और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर प्रिया बेनीवाल (Pria Beniwal) एक बार फिर चर्चा में हैं। दोनों की पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। अभी हाल ही में कपल ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा कर दिया, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। हर कोई इसको लेकर बात कर रहा है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर इतनी चर्चा हो रही है।

Millind Gaba-Pria Beniwal Controversy

मिलिंद गाबा की शादीशुदा जिंदगी में मची हलचल (Image Source: AI)

एक दूसरे को किया अनफॉलो

मिलिंद गाबा और प्रिया बेनीवाल की जोड़ी एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह दोनों का इंस्टाग्राम हैंडल है। जब से नेटिजंस ने नोटिस किया कि मिलिंद गाबा और प्रिया बेनीवाल ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है, तब से दोनों के अलग होने की अफवाहें इंटरनेट पर जोरों पर हैं। मिलिंद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पुरानी ज्यादातर पोस्ट्स भी डिलीट कर दी हैं, जिनमें उनकी पत्नी प्रिया बेनीवाल के साथ वाली कुछ तस्वीरें भी शामिल थीं। अब उनके अकाउंट पर सिर्फ 9 पोस्ट्स बची हैं, जो उनके आने वाले कामों से जुड़ी हैं। दूसरी तरफ प्रिया बेनीवाल ने मिलिंद गाबा के साथ की पोस्ट्स अपने अकाउंट पर रखी हुई हैं। हालांकि दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है और इसकी असली वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है।

End of Feed