क्या Karan Aujla 'Bisexual' हैं? जानें सच्चाई

पिछले कुछ दिनों से एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है, जिसे करण औजला के अकाउंट से शेयर किया गया बताया जा रहा है। इसमें करण औजला ने ये इकरार किया है कि वो बाइसेक्शुअल हैं। आइए इसकी सच्चाई बताएं

इंटरनेट पर पिछले कुछ दिनों से एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसे करण औजला से जोड़ा जा रहा है। इस पोस्ट में लिखा हुआ है, "मुझे ये स्वीकार करने में काफी वक्त लगा लेकिन अब मैं ये कह सकता हूं कि मैं बाइसेक्शुअल हूं। मुझे ये सच बोलने के बाद काफी अच्छा लग रहा है। जो लोग ये सच स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं, उनके लिए मैं ये पोस्ट कर रहा हूं ताकि वो किसी बात से ना डरें।" वायरल हो रहा पोस्ट देखने के बाद हर कोई चौंक गया है और मान रहा है कि ये पोस्ट सिंगर ने ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट से किया है लेकिन सच्चाई इससे कोसों दूर है क्योंकि ये पोस्ट एकदम फेक है। (इसे भी पढ़ें: महिला आयोग के सामने पेश हुए Sanjay Dutt, 'सरके चुनर' गाने का विवाद जारी)

क्या Karan Aujla 'Bisexual' हैं? जानें सच्चाई

क्या Karan Aujla 'Bisexual' हैं? जानें सच्चाई (Image Source: Social Media)

Karan Aujla ने कभी नहीं किया ऐसा कोई पोस्ट

इंटरनेट पर इस पोस्ट के वायरल होने के बाद करण औजला की टीम हरकत में आई और उन्होंने मीडिया में आकर इस बात को साफ कर दिया है कि सिंगर ने ऐसा कोई ट्वीट नहीं किया है। करण की टीम ने मीडिया को बताया है कि वायरल हो रहा पोस्ट सरासर झूठा और फेक है, जिस पर फैंस को भरोसा करने की कोई जरूरत नहीं है। (इसे भी पढ़ें: मशहूर एक्ट्रेस Mehreen Kaur Pirzadaa ने गुपचुप रचाई शादी)

End of Feed