International Emmy Awards 2025: बेस्ट एक्टर बनने से चूक गए दिलजीत दोसांझ, 'Amar Singh Chamkila' भी नहीं बन पाई विनर

International Emmy Awards 2025: बीती रात न्यूयॉर्क में इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2025 का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) और उनकी फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' को बेस्ट एक्टर और बेस्ट मूवी की केटेगरी के लिए नॉमिनेट किया गया था। दिलजीत और उनकी फिल्म यह अवॉर्ड जीतने में सफल नहीं रही हैं।

International Emmy Awards 2025: मशहूर निर्माता-निर्देशक इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' को इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2025 (International Emmy Awards 2025) में दो प्रतिष्ठित नामांकन मिले थे। इस फिल्म के लिए दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) को बेस्ट एक्टर के लिए नॉमिनेट किया गया था जबकि 'अमर सिंह चमकीला' को बेस्ट टीवी फिल्म/मिनी-सीरीज केटेगरी में नॉमिनेट किया गया था। बीती सोमवार की रात अंतिम राउंड में इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स के दौरान यह अवॉर्ड जीतने में विफल साबित हुई। इंडिया की ओर से 'अमर सिंह चमकीला' और दिलजीत दोसांझ को कोई अवॉर्ड नहीं मिला है।

Diljit Dosanjh's Amar Singh Chamkila

Pic Credit: IMDb

'अमर सिंह चमकीला' नहीं बन पाई विनर

24 नवंबर यानी सोमवार की रात न्यूयॉर्क शहर में इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2025 को होस्ट किया गया था। टीवी मूवी/मिनी-सीरीज केटेगरी में अमर सिंह चमकीला का मुकाबला जर्मनी की 'हेरहाउजेन: द बैंकर एंड द बॉम्ब', ब्रिटेन की 'लॉस्ट बॉयज एंड फेयरीज' और चिली की 'वेंसर ओ मोरिर' से था। 'लॉस्ट बॉयज एंड फेयरीज' मूवी यह अवॉर्ड जीतने में सफल रही। यह एक ब्रिटिश टीवी ड्रामा है जो एक गे कपल द्वारा एक बच्चा गोद लेने की कोशिश की कहानी पर आधारित है।

End of Feed