बिग बॉस फेम Himanshi Khurrana के पिता को पुलिस ने क्यों किया गिरफ्तार, यहां जानिए क्या है पूरा मामला

Himanshu Khurrana's Father Arrested: बिग बॉस 13 फेम हिमांशी खुराना पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं। अब उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक बड़ी खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हिमांशी के पिता कुलदीप खुराना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यहां जानते हैं पूरा मामला क्या है।

Himanshu Khurrana's Father Arrested: बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) फेम हिमांशी खुराना (Himanshi Khurrana) के पिता कुलदीप खुराना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की एक जानी मानी एक्ट्रेस, हिमांशी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अब उनके पिता की गिरफ्तारी की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी है। हिमांशी के पिता कुलदीप खुराना को पुलिस ने आरोप लगाए हैं कि उन्होंने सरकारी कर्माचारी को गालियां दी हैं। इसी वजह से हिमांशी के पिता पर ये एक्शन लिया गया है। इस मामले को लेकर फिलहाल हिमांशी खुराना ने चुप्पी साधी हुई है। उनके परिवार की तरफ से भी इसको लेकर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। हालांकि एक बार यहां जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है? यह भी पढ़ें- विराट-अनुष्का के बेटे अकाय कोहली की तस्वीर सोशल मीडिया पर हुई वायरल, फोटो देख भड़के फैंस, कहा-'तुम लोगों के चक्कर में ही..'

Himanshi Khurrana's Father Arrested, Fans Reacts

Himanshi Khurrana's Father Arrested, Fans Reacts

क्या है पूरा मामला?

हिमांशी खुराना के पिता कुलदीप खुराना को पांच महीने पहले उनके खिलाफ दर्ज एक शिकायत के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। फिल्लौर कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत का आदेश दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुलदीप को पांच महीने पहले गोराया में चुनाव ड्यूटी के दौरान एक सरकारी अधिकारी से मारपीट और गाली-गलौज करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

End of Feed