Diljit Dosanjh Ahmedabad Concert Controversy: पंजाबी गायक और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) अपने लाइव कॉन्सर्ट को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। उनके शो में गानों के साथ-साथ स्टेज पर होने वाली परफॉर्मेंस भी दर्शकों का ध्यान खींचती है। अब सिंगर अहमदाबाद में शो करने जा रहे हैं। अहमदाबाद में होने वाले कॉन्सर्ट को लेकर एक बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच अहमदाबाद में होने वाले उनके कॉन्सर्ट को लेकर कार्यक्रम से पहले ही कुछ सवाल उठने लगे हैं। चंडीगढ़ के एक प्रोफेसर ने शो में पेश किए जाने वाले कंटेंट और स्टेज पर होने वाली एक्टिविटीज को लेकर आपत्ति जताई है।
दिलजीत दोसांझ के शो में शराब-ड्रग्स वाले गानों पर आपत्ति, बुलेट बेल्ट और बच्चों को स्टेज पर बुलाने पर भी उठे सवाल (Image Source: Diljit Dosanjh Instagram)
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:'मिर्जापुर द मूवी' के बिरजू लोहार संग 'Vajra' में दो-दो हाथ करेंगे Tiger Shroff, जानिए कैसा होगा किरदार
प्रोफेसर ने पुलिस को सौंपा बयान
अहमदाबाद में दिलजीत का कॉन्सर्ट होने से एक दिन पहले चंडीगढ़ के प्रोफेसर डॉ. पुंडितराव धरेनावर ने कार्यक्रम को लेकर शिकायत दर्ज कराई। गुरुवार शाम मोटेरा पुलिस ने उनका बयान रिकॉर्ड किया। हालांकि, इस मामले में अब तक कोई FIR दर्ज नहीं हुई है। धरेनावर चंडीगढ़ से अहमदाबाद पहुंचे थे और उन्होंने जिला बाल संरक्षण अधिकारी (DCPU) को लिखित शिकायत सौंपी थी। ये शिकायत अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर कार्यालय के जरिए मोटेरा पुलिस स्टेशन भेजी गई। इसके बाद पुलिस इंस्पेक्टर आर.वी. विंची ने गुरुवार शाम उनका बयान दर्ज किया।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:'दाऊद से मिलने के लिए मैं अपना हाथ देने को तैयार...' ये क्या बोल गए Ram Gopal Varma?
शराब-ड्रग्स वाले गानों और बुलेट बेल्ट पर आपत्ति
अपनी शिकायत में धरेनावर ने तीन प्रमुख मांगें रखी हैं। उनका कहना है कि कॉन्सर्ट में शराब और ड्रग्स से जुड़े गाने नहीं गाए जाने चाहिए। इसके अलावा, दिलजीत को मंच पर बुलेट बेल्ट नहीं पहननी चाहिए और बच्चों को स्टेज पर नहीं बुलाया जाना चाहिए। बच्चों की सुरक्षा को लेकर उन्होंने तेज आवाज और लेजर बीम से उनकी सुनने और देखने की क्षमता को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई है। प्रोफेसर ने धार्मिक भावनाओं का मुद्दा भी उठाया है। उनका आरोप है कि पगड़ी पहनकर शराब और नशे से जुड़े गाने गाने से सिख समुदाय और अन्य लोगों की भावनाएं आहत होती हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी आपत्ति केवल दिलजीत दोसांझ को लेकर नहीं है। वह पहले गायक करण औजला (Karan Aujla) के गानों पर भी इसी तरह की आपत्ति जता चुके हैं।
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश का दिया हवाला
धरेनावर ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एक आदेश का हवाला देते हुए कहा कि इसके निर्देश पूरे देश में लागू होने चाहिए। उनका दावा है कि मोहाली में ऐसे गानों पर रोक लगाई गई थी, लेकिन दूसरे राज्यों में कलाकार अब भी इन गानों को अपने कार्यक्रमों में पेश कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उनकी शिकायत में उठाई गई चिंताओं पर ध्यान नहीं दिया गया और अहमदाबाद कॉन्सर्ट में नियमों का उल्लंघन हुआ, तो वह गुजरात हाईकोर्ट का रुख करेंगे। फिलहाल पुलिस ने उनका बयान दर्ज किया है। इस मामले में न तो कोई FIR दर्ज हुई है और न ही कोई औपचारिक आपराधिक केस शुरू हुआ है।
