T-Series ने किया दिलजीत दोसांझ पर बैन लगाने का वादा, बॉर्डर 2 के बाद बड़ा कदम उठाएंगे FWICE

Diljit Dosanjh will be Banned by T-Series: दिलजीत दोसांझ की फिल्म बॉर्डर 2 पर विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है। fwice अभी भी एक्टर से नाराज है। टीम ने बॉर्डर 2 की प्रोडक्शन टीम के साथ एक बैठक की है जिसमें अहम फैसला लिया गया। इसे जानकार फैंस हैरान होने वाले हैं।

Diljit Dosanjh will be Banned by T-Series: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं। पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ काम करने पर दिलजीत दोसांझ को बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। इस कारण के चलते दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग मूवी बॉर्डर 2 में परेशानी में आ गई है। कुछ दिन पहले FWICE ने बॉर्डर 2 के मेकर्स को नोटिस भेजा था जिसमें दिलजीत को फिल्म से निकालने की बात कही थी। अब FWICE ने इस पर नई अपडेट दी है। उन्होंने एक्टर के फिल्म में होने न होने के सवाल को भी क्लियर कर दिया है।

Diljit Dosanjh will be Banned by T-Series

FWICE के मुख्य बीएन तिवारी ने इंडिया टुडे को बताया कि हमने बॉर्डर 2( Border 2) के मेकर्स के साथ एक मीटिंग की थी। जिसमें हमने दिलजीत दोसांझ( Diljit Dosanjh) को हटाने की बात कही थी। फिल्म को लेकर भूषण कुमार ( Bhushan Kumar) ने बताया कि बॉर्डर 2( Border 2) की 80 प्रतिशत शूटिंग पुरी हो चुकी है जिसमें दिलजीत दोसांझ के सीन्स शूट किए जा चुके हैं इन्हें दोबारा से किसी और स्टार के साथ शूट करना मुश्किल है। हमने इस बात को समझा और उनका सहयोग किया। हालांकि भूषण कुमार ने वादा किया है कि वह भविष्य में टी-सीरीज के किसी भी प्रोजेक्ट में दिलजीत दोसांझ को कास्ट नहीं करेंगे।

End of Feed