Diljit Dosanjh ने फनी अंदाज में दिखाया Met Gala 2025 का न्योता, फैंस बोले 'पंजाबी आ गए ओए...'

Diljit Dosanjh Met Gala 2025 Invite: पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ समय-समय पर अपनी फनी वीडियोज फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं, जिन्हें काफी अच्छा रिस्पांस मिलता है। इस दफा दिलजीत दोसांझ ने मेट गाला 2025 न्योते पर फनी वीडियो बनाई है, जिसे फैंस बार-बार देख रहे हैं। आइए आपको दिलजीत की वायरल होती ये वीडियो दिखाते हैं...

Diljit Dosanjh Met Gala 2025 Invite: पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) के वीकेंड वीडियोज तो लोगों के दिलों पर छाए ही रहते हैं। फनी अंदाज में अपनी जिंदगी के बारे में अपडेट देते दिलजीत दोसांझ को देखकर फैंस खिलखिला उठते हैं। एक दफा फिर से पंजाबी पुत्तर दिलजीत दोसांझ ने फनी वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है, जिसमें वो मेट गाला 2025 के बारे में जानकारी देते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में दिलजीत दोसांझ बता रहे हैं कि उन्हें मेट गाला 2025 से न्योता आया है। वीडियो में दिलजीत की फनी पंजाबी भाषा दर्शकों को गुदगुदा रही है। आप दिलजीत की वायरल होती वीडियो नीचे देख सकते हैं:

Diljit Met Gala 2025 Invite

दिलजीत दोसांझ ने जैसे ही ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की है, वैसे ही इस पर लोगों को जबरदस्त रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। एक फैन ने वीडियो के नीचे लिखा है, 'पाजी... आपने तो दिन बना दिया। क्या मस्त अंदाज से आप मेट गाला 2025 के बारे में बताते दिख रहे हैं। आप ऐसी मजेदार वीडियोज रोज बनाया करो।' तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, 'दिलजीत पाजी आपका ये वीडियो देखने के बाद मैं कहूंगा... पंजाबी मेट गाला विच आ गए ओए....।'

End of Feed