कनाडा में Ammy Virk की कार पर चलीं 7 गोलियां, बाल-बाल बचे पंजाबी सिंगर!

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 9, 2026, 01:19 PM IST

Ammy Virk Firing Case: एमी विर्क को लेकर कनाडा से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। कॉन्सर्ट के बाद उनकी गाड़ी को निशाना बनाए जाने से हड़कंप मच गया। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

Ammy Virk Firing Case: पंजाबी सिंगर और एक्टर एमी विर्क (Ammy Virk) इन दिनों अपने कॉन्सर्ट टूर को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन कनाडा से उनके फैंस को परेशान करने वाली खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रिटिश कोलंबिया के एबॉट्सफोर्ड में उनके कॉन्सर्ट के बाद एक गाड़ी को निशाना बनाकर फायरिंग की गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। राहत की बात ये है कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। तो चलिए जानते हैं कि फिल्म बैड न्यूज (Bad Newz) के एक्टर जुड़ा ये पूरा मामला क्या है, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।

Ammy Virk Firing Case

एमी विर्क की कार पर चली गोली (Image Source: Ammy Virk Instagram)

एमी विर्क की कार पर चली गोली

एक्टर एमी विर्क एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह एमी विर्क से जुड़ी एक ऐसी खबर है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। Voice Online की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि मैक्कलम रोड के 2500-ब्लॉक में जा रही एक गाड़ी पर गहरे रंग की एसयूवी में सवार लोगों ने फायरिंग की। निशाना बनाई गई गाड़ी पर कई गोलियां चलाई गईं। कई रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि जिस गाड़ी में एमी विर्क सफर कर रहे थे, उस पर करीब सात गोलियां चलाई गईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये गाड़ी रोल्स-रॉयस कलिनन थी, जो बुलेटप्रूफ थी। इस बीच, Babushahi Network की एक रिपोर्ट पर भरोसा करें तो एमी विर्क के पिता कुलजीत सिंह ने फायरिंग की खबरों से इनकार किया है।

End of Feed