'Amar Singh Chamkila' की सफलता के बाद दिलजीत दोसांझ ने इम्तियाज अली संग मिलाया हाथ, शेयर कीं पिक्स

Diljit Dosanjh To Reunite With Imtiaz Ali: पंजाबी इंडस्ट्री के फेमस सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने कुछ घंटों पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि वो निर्माता-निर्देशक इम्तियाज अली के साथ एक नई फिल्म कर रहे हैं। इस मूवी की शूटिंग दिलजीत ने पूर कर ली है।

Diljit Dosanjh To Reunite With Imtiaz Ali: पंजाबी सिंगर और फेमस एक्टर दिलजीत दोसांझ अपने नए प्रोजेक्ट के चलते चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में दिलजीत दोसांझ ने अपने सोशल मीडिया पर कई पिक्स शेयर की हैं, जिन्हें देख फैन्स उनकी तारीफ कर रहे हैं। इस फोटोज को शेयर करते हुए दिलजीत दोसांझ ने बड़ी घोषणा करते हुए यह भी बताया है कि उन्होंने अपने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग को पूरा कर लिया है, जिसे कोई और नहीं बल्कि मशहूर निर्माता-निर्देशक इम्तियाज अली बना रहे हैं। 'अमर सिंह चमकीला' की सफलता के बाद इम्तियाज अली और दिलजीत दोसांझ का साथ में यह दूसरा प्रोजेक्ट है।

Diljit Dosanjh Next With Imtiaz Ali

Pic Credit: Instagram/Diljit Dosanjh

दिलजीत ने पूरी की इम्तियाज अली की फिल्म की शूटिंग

दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इन पिक्स को शेयर करते हुए अनाउंसमेंट कर दी है कि उन्होंने इम्तियाज अली की फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। उन्होंने अपनी छुट्टियों की एक झलक और निर्देशक के साथ कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। इन पिक्स को शेयर करते हुए दिलजीत दोसांझ ने कैप्शन में लिखा था, 'इम्तियाज अली सर की फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है।' हालांकि इस मूवी के टाइटल और बाकी डिटेल्स शेयर नहीं की गई हैं। दिलजीत दोसांझ और इम्तियाज अली ने पहली बार लोकप्रिय फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में काम किया था।

End of Feed