Oscars Awards में टॉप फिल्मों के सेलेक्शन के रूल में फेरबदलः जानिए, क्या कुछ बदला

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 24, 2023, 08:10 PM IST

Oscars Awards: अकादमी के सीईओ बिल क्रेमर और अध्यक्ष जेनेट यांग के बयान के मुताबिक, "हमें उम्मीद है कि नये बदलाव से दुनिया भर में फिल्मों को ज्यादा समय तक देखा जायेगा और हमारी कला का अनुभव करने के लिये प्रोत्साहित किया जाएगा।"

Oscars Awards: अकादमी पुरस्कार ('ऑस्कर' अवॉर्ड्स) में अब सर्वश्रेष्ठ फिल्मों के सेलेक्शन के नियम में बदलाव किए जा रहे हैं, जिसके तहत फिल्मों को टॉप पुरस्कार के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए सिनेमाघरों में लंबे समय तक टिकना होगा।

OSCARS

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइलः iStock)

नए बदलाव 2025 में होने वाले 97वें अकादमी पुरस्कार के मद्देनजर किये जा रहे हैं, जिसे इस सप्ताह 'एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज' की ओर से घोषित किए जाएंगे। नए रूल के तहत जो फिल्में एक सप्ताह पहले रिलीज हुई हैं, वह पुरस्कार के योग्य नहीं हैं।

End of Feed