Entertainment News 22 June 2023 : मनोरंजन जगत में आज का दिन बहुत खास रहा। इस बीच कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। जिसमें कृति सेनन की मां गीता सेनन अपनी बेटी का बचाव करती नजर आई वहीं थालापथी विजय की फिल्म लियो का धमाकेदार लुक सामने आया है।
आज साउथ सुपरस्टार विजय थालापथी की अपकमिंग फिल्म लियो का फर्स्ट लुक सामने आया है। दमदार एक्शन से भरपूर इस पोस्टर को देखकर फैंस खुश नजर आ रहे हैं। वहीं आदिपुरुष फिल्म का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है इस बीच फिल्म की स्टार कृति सेनन की मां गीता सेनन उनका बचाव करती नजर आई और अपनी बेटी के लिए एक पोस्ट शेयर की। पूरी खबर जानने के लिए पढ़े मनोरंजन जगत की आज की 5 मुख्य खबरे।
Leo का फर्स्ट लुक वायरल
साउथ सुपरस्टार विजय थालापथी ( Vijay Thalapathy) को अपकमिंग फिल्म लियो ( Leo ) का फर्स्ट लुक आज उनके जन्मदिन पर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का पोस्टर देखकर फैंस में खुशी की लहर है। इस पोस्टर में विजय का खूंखार लुक नजर आ रहा है। विजय के साथ फिल्म में संजय दत्त ( Sanjay Dutt) भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं।
पलक तिवारी को डेट कर रहे हैं इब्राहिम
बॉलीवुड स्टार किड पलक तिवारी ( Palak Tiwari) और इब्राहिम अली ( ibrahim ali khan) को एक साथ गाड़ी से निकलते हुए स्पॉट किया गया। उसके बाद से ही फैंस कयास लगा रहे हैं कि ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि अभी दोनों ने एक दूसरे को अच्छे दोस्त का टैग दिया है।
मोहित मालिक को मिला करियर को बड़ा ब्रेक
टीवी स्टार मोहित मालिक ( Mohit Malik) जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। खबर सामने आई है कि वह अजय देवगन स्टार मूवी में नजर आने वाले हैं। यह टीवी स्टार का सबसे बड़ा ब्रेक माना जा रहा है। इससे पहले 2022 में उनकी फिल्म साइबरवार भी रिलीज हुई थी।
आदिपुरुष के बचाव में आई कृति सेनन की मां
कृति सेनन ( Kriti Sanon) की मां गीता सेनन ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें लिखा है जिसकी जैसी भावना होगी वो वैसे ही फिल्म को देखेगा। इस पोस्ट के बाद से ही वह ट्रॉल्स के निशाने पर आ गई। लोगों ने कहा कि अपनी बेटी को बचाना बंद करो।
धर्मेंद्र ( Dharmender) ने पत्नी प्रकाश कौर संग पी रेड वाइन
सनी देओल( suny Deol) के बेटे करण देओल ( Karan Deol) की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं । हाल ही में एक वीडियो सामने आई है जिसमे एक्टर धर्मेंद्र अपनी पत्नी प्रकाश कौर के साथ रेड वाइन पी रहे हैं इसके बाद से फैंस ने तरह तरह के कमेंट करने शुरू कर दिए हैं।
