daayra movie review kareena kapoor khan and prithviraj sukumaran shine in meghna gulzar movie

Daayra Movie Review: मेघना गुलजार की कहानी में दिखा दम, पर्दे में छा गए पृथ्वीराज-करीना

Daayra

Kareena Kapoor Khan,Prithviraj Sukumaran

क्रिटिक्स रेटिंग

starstarstarstarstar

4.5

2 hr 23 mins

Daayra Movie Review: सही और गलत के बीच लाकर खड़ा कर देती हैं मेघना गुलजार, पर्दे पर छा गए करीना-पृथ्वीराज

Kumar SarashUpdated Sep 17 2026, 11:03 IST

Daayra Review in Hindi: फिल्म दायरा में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की जोड़ी क्या कमाल कर पाती है? मेघना गुलजार की यह फिल्म कितनी असरदार है और क्या इसे थिएटर में देखना चाहिए? जानिए हमारे रिव्यू में।

Daayra Review in Hindi: बॉलीवुड स्टार करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और पृथ्वीराज सुकुमारन की ‘दायरा’ (Daayra) को लेकर रिलीज से पहले ही काफी चर्चा है। नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्ममेकर मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी यह फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। जंगली पिक्चर्स और पेन स्टूडियोज के बैनर तले बनी इस फिल्म ने अपने ट्रेलर से ही दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी थी। ‘दायरा’ की कहानी दो ऐसे किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी मंजिल एक है, लेकिन रास्ते बिल्कुल अलग। दोनों न्याय की तलाश में हैं, मगर परिस्थितियां उन्हें आमने-सामने ला खड़ा करती हैं। ऐसे में सवाल है कि क्या ‘दायरा’ अपनी गंभीर कहानी और दमदार किरदारों के जरिए दर्शकों पर असर छोड़ पाती है?