कैसी है कॉकटेल 2 (pic credit- chatgpt/cocktail 2 movie)
Shahid Kapoor,Rashmika Mandanna,Kriti Sanon
Cocktail 2 Review: शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन स्टारर 'कॉकटेल 2' आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच अच्छा-खासा क्रेज है। अगर आप भी इसे देखने का प्लान बना रहे हैं और जानना चाहते हैं कि क्या यह आपके समय और पैसे की हकदार है, तो टिकट बुक करने से पहले हमारा यह रिव्यू जरूर पढ़ें।
Cocktail 2 Review: साल 2012 में रिलीज हुई सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी स्टारर 'कॉकटेल' ने अपनी दमदार कहानी, शानदार गानों और यादगार डायलॉग्स से दर्शकों का दिल जीत लिया था। आज भी यह फिल्म लोगों की पसंदीदा रोमांटिक फिल्मों में गिनी जाती है। अब 19 जून 2026 को शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के ट्रेलर ने पहले ही दर्शकों के बीच अच्छा-खासा उत्साह पैदा कर दिया था। ऐसे में कई लोग जानना चाहते हैं कि क्या यह फिल्म भी पहली 'कॉकटेल' जैसा जादू बिखेरने में सफल रही है या नहीं। अगर आप भी इसे देखने की सोच रहे हैं, तो इस रिव्यू में जानिए कि 'कॉकटेल 2' आपकी उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Cocktail 2 Fan Review: Kriti Sanon हैं जान, शाहिद-रश्मिका की ओवरएक्टिंग से फैंस परेशान)
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' अपनी पहली फिल्म 'कॉकटेल' की कहानी को आगे नहीं बढ़ाती। इस फिल्म के किरदार और कहानी का दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और डायना पेंटी वाली फिल्म से कोई सीधा संबंध नहीं है। हालांकि दोस्ती, प्यार और दिल टूटने जैसी भावनाएं एक बार फिर इस फिल्म का अहम हिस्सा हैं। फिल्म की कहानी कुणाल और दिया के इर्द-गिर्द घूमती है, जो स्कूल के समय से एक-दूसरे से प्यार करते हैं। दोनों ने लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप, कोरोना काल और कई मुश्किल दौर साथ मिलकर पार किए हैं। अब वे साथ रहते हैं और खुद को शादीशुदा जैसा ही मानते हैं। कुणाल का कहना है कि उनकी शादी में सिर्फ रस्में बाकी हैं। दोनों की जिंदगी बिल्कुल परफेक्ट लगती है, लेकिन एक छोटी-सी बात उनके रिश्ते में दरार डाल देती है। फिर मूवी में कृति सेनन के के किरदार एली की एंट्री होती है और सबकुछ बदल जाता है। इससे ज्यादा जानने के लिए आप मूवी देख सकते हैं।
निर्देशक होमी अदजानिया ने 'कॉकटेल 2' को आज के दौर के रिश्तों को बेहद दिलचस्प अंदाज में पेश किया है। फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसकी शानदार विजुअल्स हैं। इटली का खूबसूरत शहर सिसिली सिर्फ बैकग्राउंड नहीं, बल्कि कहानी का अहम हिस्सा बनकर सामने आता है। कुणाल और दिया अपनी शादी के लिए बचाए गए पैसों से सिसिली घूमने जाते हैं और यहीं से उनकी जिंदगी ऐसा मोड़ लेती है, जो उनके रिश्ते की दिशा बदल देता है।
बेशक फिल्म 'कॉकटेल 2' में कुछ कमियां हैं, शाहिद कपूर अपनी धांसू एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं लेकिन 'कॉकटेल 2' में उन्होंने थोड़ा ज्यादा कर दिया है। आप इसे ओवर एक्टिंग भी कह सकते हैं। रश्मिका मंदाना ने भी कुछ खास काम नहीं किया है। दूसरी ओर कृति सेनन स्क्रीन पर खूबसूरत जरूर लगती हैं, लेकिन उनके किरदार में वो डेप्थ नहीं है। आज के समय से जुड़ी रिलेशनशिप की कहानी और शानदार लोकेशंस इन कमियों पर काफी हद तक पर्दा डाल देती हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि 'कॉकटेल 2' पहली फिल्म की कहानी या किरदारों को दोहराने की कोशिश नहीं करती, बल्कि उसी एहसास और भावनाओं को नए अंदाज में पेश करती है।
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' को आप एक बार तो देख सकते है। अगर आप वीकेंड पर एंजॉय करना चाहते है तो ये फिल्म आपके लिए बेस्ट है। हम इसे 3 स्टार देते हैं।
Siddharth,Konkona Sen Sharma,Radhika Apte,Vijay Varma,Gurfateh Pirzada,Sana Thampi,Ali Fazal,Radhikka Madan,Aditi Rao Hydari
Preity Zinta,Kunal Kemmu,Sparsh Shrivastava
Kareena Kapoor Khan,Prithviraj Sukumaran
Akshay Kumar,Saif Ali Khan,Boman Irani,Shriya Pilgaonkar,Sharib Hashmi,Rajpal Yadav,Saiyami Kher,Rajesh Sharma
Thriller
2 hr 14 mins