ayushmann khurrana and rakul preet singh starrer doctor g movie review in hindi
Doctor G

ayushmann khurrana,rakul preet singh

क्रिटिक्स रेटिंग

starstarstarstarstar

4.0

Oct 14, 20222 hr 4 mins

Doctor G Movie Review: 'डॉक्टर जी' बनकर छा गए आयुष्मान खुराना, कॉमेडी की ये डोज देती है जबरदस्त सोशल मैसेज

कुलदीप राघवUpdated Oct 14 2022, 13:38 IST

Doctor G Movie Review and Rating in Hindi: जंगली पिक्चर्स द्वारा निर्मित, आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह स्टारर फिल्म डॉक्टर जी आज रिलीज हो गई है। अगर आप इस फिल्म को देखने का मन बना रहे हैं तो पहले जान लें इसका रिव्यू-

Doctor G Movie Review in Hindi: 'बरेली की बर्फी', 'बधाई हो' और 'शुभ मंगल सावधान' जैसी लीक से हटकर सामाजिक विषयों की फिल्मों में नजर आए आयुष्मान खुराना की नई फिल्म डॉक्टर जी रिलीज हो गई है। इरेक्टाइल डिसफंक्शन से पीड़ित एक किरदार को निभाने से लेकर समय से पहले गंजेपन की समस्या को सामने लाने तक, आयुष्मान खुराना हमेशा कुछ नया परोसते हैं और यही वजह है कि फैंस को उनकी फिल्मों का इंतजार रहता है। इस बार आयुष्मान खुराना एक बार फिर लीक से हटकर विषय पर बनी फिल्म 'डॉक्टर जी' में मजेदार कॉमेडी से न सिर्फ दर्शकों को गुदगुदाते हैं, बल्कि इसके माध्यम से जिंदगी के सबक भी सिखाते नजर आते हैं। डॉक्टर जी में आयुष्मान खुराना पुरुष गाइनेकॉलोजिस्ट की भूमिका निभा रहे हैं । निर्देशक अनुभूति कश्यप की 'डॉक्टर जी' एक कॉमेडी ड्रामा है, जो एक मेडिकल कैंपस की पृष्ठभूमि पर आधारित है और एक पुरुष गाइनेकॉलोजिस्ट किस तरह महिला-प्रधान दुनिया में संघर्ष करता है। अगर आप फेस्टिवल सीजन में बढ़िया कॉमेडी फिल्म इंजॉय करना चाहते हैं, तो सिनेमाघर जाकर 'डॉक्टर जी' देखें।