Sapna Choudhary का नया गाना Chundadi जल्द होगा रिलीज, एक्ट्रेस ने पहली झलक शेयर कर दिखाया लुक

Sapna Choudhary New Song: हरयाणवी डांसर सपना चौधरी हर समय अपने गाने और डांस को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। ऐसे में उन्होंने अपने नए गाने की अनाउंसमेंट सोशल मीडिया पर शेयर की है।

Sapna Choudhary New Song: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की तो पूरी दुनिया कायल ये सभी को मालूम है। इसी के साथ उनके नए गाने और वीडियो को लेकर फैंस के बीच बेताबी देखने को मिलती है। इसी के साथ एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग भी झंडे गाड़ रही है। सपना ने हाल ही में अपने फैंस को एक खुशखबरी दी है। जल्द ही एक्ट्रेस अपने नए गाने के साथ आने वाली है, टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर ये गाना कब और कहां रिलीज होने वाला है क्या।

Sapna Choudhary New Song

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का नया गाना हो या फिर पुराना दोनों ही इंटरनेट पर वायरल हो जाता है। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फैंस को गुड न्यूज दी है। दरअसल एक्ट्रेस का नया गाना चूंदड़ी (Chundadi) रिलीज होने वाला है। जिसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है।यह गाना टी सीरीज के हरयाणवी यूट्यूब चैनल पर कल रिलीज किया जाएगा।

End of Feed