हरियाणवी इंडस्ट्री की डांसिंग क्वीन और सिंगर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपनी पर्सनल लाइफ के चलते लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सपना चौधरी ने वीर साहू के साथ अपनी 6 साल की शादी को खत्म करने का फैसला ले लिया है। तलाक की खबरों के बाद सपना चौधरी को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि सपना चौधरी ने अपने पति वीर साहू के नाम का टैटू हटवा दिया है। यह बात इसलिए भी सामने आई है क्योंकि सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें सपना को टैटू रिमूव कराते हुए देखा जा सकता है।
सपना ने हटाया वीर के नाम का टैटू (Pic Credit: Instagram)
(टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: माही विज द्वारा लव गिल से हुई तुलना पर भड़कीं Priyanka Jagga, बोलीं 'वो तेरी जैसी थी...')
सपना चौधरी का इंटरनेट पर एक वीडियो बड़ी तेजी आग की फैल रहा है, जिसमें उन्हें अपने पति वीर साहू के नाम के टैटू को हटवाते हुए देखा जा सकता है। हालांकि सपना चौधरी ने इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभी तक अपनी से कोई रिएक्शन नहीं दिया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरना भी सपना चौधरी ने इस टैटू को हटवाने की बात कही थी। टैटू हटवाने की खबर को लेकर अभी किसी आधिकारिक पुष्टि के बिना इसे महज सोशल मीडिया पर चल रही चर्चा के तौर पर ही देखना चाहिए।
(टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Gunmaaster G9 BO Prediction Day 1: 'ये प्रेम मोल लिया' के आगे पानी मांग जाएगी इमरान की फिल्म, इतनी होगी कमाई)
सपना चौधरी ने साल 2020 में वीर साहू से लव मैरिज की थी। शादी के 6 सालों के बाद सपना चौधरी ने आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया। सपना चौधरी के दो बच्चे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस' का हिस्सा भी रह चुके हैं। उन्होंने 'द 50' शो भी किया था। वहीं दूसरी ओर फैन्स उनके डांस के दीवाने हैं। सपना को अब तक कई हरियाणा के सुपरहिट गानों में डांस करते हुए देखा गया है।
