सदानीरा: नदियों की भावना को दर्शकों के सामने पेश करने जा रहे देवऋषि, संगीतमय श्रृंखला का ऐसा संगम पहले नहीं देखा होगा

Sadanira: इसका निर्देशन देवऋषि ने किया है। जो दर्शकों के आगे एक बेहतरीन अनुभव पेश करना चाहते थे। यह श्रृंखला दर्शकों को मिथक, विज्ञान और सांस्कृतिक स्मृति के संगम में डुबो देने का काम करती है।

Sadanira: सिनेमाघरों में एक बेहद ही अनोखे कान्सेप्ट पर मूवी बनी है। जिसमें नदियों की आवाज को दिखाया गया है। यह एक डॉक्यूमेंट्री है जिसका नाम है ' सदानीरा'। यह कोई साधारण डॉक्यूमेंट्री नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक सिनेमाई अनुभव होने वाला है जिसके अंदर आपको भारत की नदियों की भावना समझ में आएगी। इसका निर्देशन देवऋषि ने किया है। जो दर्शकों के आगे एक बेहतरीन अनुभव पेश करना चाहते थे। यह श्रृंखला दर्शकों को मिथक, विज्ञान और सांस्कृतिक स्मृति के संगम में डुबो देने का काम करती है।

Sadanira

इसके पहले एपिसोड में आपको "ब्रह्मांड की उत्पत्ति और पृथ्वी पर जल का आगमन" दिखाया जाएगा जो बेहद दिलचस्प है। इसके बाद एक-एक कर सात नदियाँ नर्मदा, सरस्वती, गंगा, यमुना, क्षिप्रा, कावेरी और गोदावरी अपने-अपने स्वर और कहानियाँ लेकर दर्शकों के सामने प्रस्तुत होती है। हर शुक्रवार एक नई नदी, एक नई ध्वनि और एक नई दृष्टि के साथ नजर आएगी। इस श्रृंखला की आत्मा उसका संगीत है। 'सदानीरा' शीर्षक गीत को बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक शान ने आवाज दी है। 'सम्मान' गाने को कुमार सानू की आवाज़ दी है।

End of Feed