Pepsi Sharma Dies AT The Age Of 38: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ दिनों पहले ही मशहूर फिल्ममेकर पहलाज निहलानी का निधन हो गया। वहीं अब हरियाणवी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से भी दुखद खबर आ रही है। दरअसल, हरियाणा के मशहूर सिंगर पेप्सी शर्मा का निधन हो गया है। पेप्सी शर्मा ने 38 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। पेप्सी शर्मा (Pepsi Sharma) के निधन की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। खबरों की मानें तो पेप्सी शर्मा के सीने में अचानक दर्द उठा था, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान ही पेप्सी शर्मा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। यह भी पढ़ें: Sapna Choudhary की शादी में मचा तूफान? अफवाहों के बीच पति Veer Sahu ने तोड़ी चुप्पी
पेप्सी शर्मा का 38 वर्ष की उम्र में हुआ निधन (फोटो क्रेडिट- यू-ट्यूब)
गाजियाबाद के रहने वाले थे पेप्सी शर्मा
पेप्सी शर्मा (Pepsi Sharma) ने हरियाणवी गानों से जबरदस्त पहचान बनाई है। लेकिन असल में वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के रहने वाले थे। पेप्सी शर्मा गाजियाबाद जिले के निवाड़ी क्षेत्र में मौजूद पतला गांव के रहने वाले थे। गांव से निकलकर पेप्सी शर्मा ने हरियाणवी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई। उन्होंने कई हिट लोक गीत और रागिनी गाईं, जो आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं। पेप्सी शर्मा के पॉपुलर गानों में "अरे रे मेरी जान है राधा' और 'पतला दुपट्टा तेरा मुंह दिखे' जैसे गाने शामिल हैं। इसके साथ ही पेप्सी शर्मा ने भगवान शिव की भक्ति में भी कई गीत गाए हैं। सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के साथ भी पेप्सी शर्मा ने गाने गाए हैं। यह भी पढ़ें: हरियाणवी एक्ट्रेस Divyanka Sirohi का हार्ट अटैक के कारण निधन, 30 वर्ष की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा
फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
बता दें कि पेप्सी शर्मा (Pepsi Sharma) ने न केवल अपनी सिंगिंग से बल्कि अपनी स्टेज परफॉर्मेंस से भी लोगों में खूब पहचान बनाई। दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित कई जगहों पर पेप्सी शर्मा स्टेज परफॉर्मेंस दे चुके हैं। उन्होंने सपना चौधरी के साथ भी स्टेज परफॉर्मेंस दी हुई है। वहीं उनके अचानक जाने से फैंस में शोक की लहर है।
