Karwa Chauth पर लाल साड़ी में Sapna Choudhary ने लूटी महफिल, स्पेशल मंगलसूत्र ने खींचा सबका ध्यान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 07:53 AM IST

Karwa Chauth 2022 Sapna Choudhary Mangal Sutra Design: 13 अक्टूबर को करवा चौथ का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बॉलीवुड से लेकर टीवी तक की तमाम अदाकाराओं ने अपने पति के लिए व्रत रखा। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने भी पति वीर के लिए व्रत रखा और हाथों पर मेहंदी रचाई।

Karwa Chauth 2022 Sapna Choudhary Mangal Sutra Design: 13 अक्टूबर को करवा चौथ का पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया गया। बॉलीवुड से लेकर टीवी तक की तमाम अदाकाराओं ने अपने पति के लिए व्रत रखा और शाम को चांद को अर्घ्य देकर तस्वीरें पोस्ट कीं। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने भी पति वीर के लिए व्रत रखा और हाथों पर मेहंदी रचाई। इस दौरान सपना चौधरी ने अपने लुक से ना केवल पति बल्कि फैंस का भी दिल जीत लिया। करवा चौथ की दो वीडियोज सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

Karwa Chauth पर लाल साड़ी में Sapna Choudhary ने लूटी महफिल, स्पेशल मंगलसूत्र ने खींचा सबका ध्यान

एक वीडियो दिन के समय की है जिसमें सपना चौधरी लाल रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। उनका अंदाज काफी दिलकश नजर आ रहा है और वह गाने पर परफॉर्म कर रही हैं। इस वीडियो में वैसे तो सपना चौधरी का पूरा ही लुक जबरदस्त है लेकिन फैंस का ध्यान उनके मंगलसूत्र पर गया। सपना चौधरी वीडियो में एक स्पेशल मंगलसूत्र पहना है।

End of Feed