हरियाणवी एक्ट्रेस Divyanka Sirohi का हार्ट अटैक के कारण निधन, 30 वर्ष की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

Haryanvi Actress Divyanka Sirohi Dies At The Age Of 30: हरियाणा की पॉपुलर एक्ट्रेस और सोशल मीडिया पर्सनालिटी दिव्यांका सिरोही का 30 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।

Haryanvi Actress Divyanka Sirohi Dies At The Age Of 30: हरियाणा की पॉपुलर एक्ट्रेस और सोशल मीडिया पर्सनालिटी दिव्यांका सिरोही का आकस्मिक निधन हो गया है। दिव्यांका सिरोही ने 30 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से हरियाणवी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को तो झटका लगा ही है, साथ ही उनके फैंस भी स्तब्ध हैं। दिव्यांका सिरोही के निधन की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिव्यांका सिरोही को मंगलवार की रात को दिल का दौरा पड़ा था। ऐसे में उनका परिवार आनन-फानन में उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें: 'मांस खाने पर पाप लगेगा?'- अनिरुद्धाचार्य महाराज के दरबार में पूछ बैठे हरियाणवी सिंगर Masoom Sharma, मिला ऐसा जवाब

divyanka sirohi

हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का हुआ निधन (फोटो क्रेडिट- दिव्यांका सिरोही इंस्टाग्राम)

    दिव्यांका सिरोही के निधन से हरियाणवी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, दिव्यांका सिरोही का अंतिम संस्कार बुधवार की सुबह गाजियाबाद में हुआ। दिव्यांका सिरोही असल में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली थीं। उन्होंने हरियाणवी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में तो अपनी जबरदस्त पहचान बनाई ही, साथ ही सोशल मीडिया पर भी दिव्यांका त्रिपाठी के लाखों की मात्रा में फॉलोअर्स थे। दिव्यांका सिरोही ने मशहूर हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा (Masoom Sharma) के साथ भी कई प्रोजेक्ट्स में काम किया है। यह भी पढ़ें: 'मैं धमकी से परेशान हूं' देहरादून में हुए विवाद पर हरियाणवी सिंगर Masoom Sharma ने तोड़ी चुप्पी

    End of Feed