Harshad Chopda New Serial Actress: टीवी इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर एक्टर्स में से एक हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda एक बार फिर से धमाका करने के लिए तैयार है। हर्षद चोपड़ा आखिरी बार एकता कपूर के सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं 4 में नजर आए थे लेकिन फैंस उन्हें सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के लिए ही याद करते हैं। बीते दिनों अपडेट आया था कि हर्षद चोपड़ा अपने अपकमिंग सीरियल में लग गए हैं। सीरियल मुक्केबाज (Mukkebaaz) के लिए मेकर्स संग उनकी बातचीत चल रही है। अब इसी पर बड़ा अपडेट आया है। इस सीरियल के लिए हर्षद चोपड़ा के अपोजिट लीड एक्ट्रेस फाइनल हो गई है। (ये भी पढ़ें: 'कोई काम नहीं दे रहा', Kapil Sharma शो के कारण बर्बाद हुआ Archana Puran Singh का करियर, फिल्मों के लिए तरसीं)
harshad Chopda-Munira Kudrati (Photo credit- instagram)
हर्षद चोपड़ा संग नजर आएंगी ये एक्ट्रेस
कलर्स टीवी के अपकमिंग सीरियल मुक्केबाज (Mukkebaaz) के लिए हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) और फहमान खान के बीच कांटे की टक्कर देखने के लिए मिली, लेकिन मेकर्स ने इस शो के लिए हर्षद चोपड़ा को कास्ट कर लिया है। अब इस शो पर आगे काम करते हुए मेकर्स ने लीड एक्ट्रेस की तलाश भी पूरी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर्षद चोपड़ा इस शो में मुनिरा कुदरती के साथ नजर आएंगे, जो महज 25 साल की हैं और वह कुंडली भाग्य का हिस्सा रह चुकी हैं। मुरिका कुदरती पॉपुलर यूट्यूबर भी हैं, जो एक्टिंग में अपना नाम करने के लिए लगातार काम कर रही हैं। अब तक हर्षद और मुनिरा के नाम पर मेकर्स की तरफ से मुहर नहीं लगी है, लेकिन फैंस दोनों की जोड़ी के लिए एक्साइटेड हैं। (ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai BTS Photos: अरमान-अभिरा को घर से बाहर निकालेगी विद्या? वकालत छोड़ लड़ेंगे दंगल)harshad Chopda (Instagram- photo credit)
