Malaika Arora Accident: कार एक्सीडेंट में मलाइका अरोड़ा को आई हल्की चोट, बहन अमृता ने बताया कैसी है तबीयत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 2, 2022, 11:07 PM IST

Malaika Arora Accident: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की कार का एक्सीडेंट हो गया है। एक्सीडेंट के बाद मलाइका को एक अस्पताल में भर्ती किया गया। जानिए कैसी है मलाइका की तबीयत...

Malaika Arora Accident: कार एक्सीडेंट में मलाइका अरोड़ा को आई हल्की चोट, बहन अमृता ने बताया कैसी है तबीयत

Malaika Arora Car accident.  एक्ट्रेस और मॉडल मलाइका अरोड़ा की कार का मुंबई के पास एक्सीडेंट हो गया है। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा ने एक्सीडेंट की पुष्टि की है। हालांकि, एक्ट्रेस के फैंस को घबराने की जरूरत नहीं है, उन्हें केवल हल्की चोट आई है। 

ई टाइम्स से बातचीत में मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा ने बताया कि एक्ट्रेस अब पहले से ठीक हो रही हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ये एक्सीडेंट मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के 38 किमी प्वाइंट पर हुआ, जहां तीन गाड़ियां आपस में टकरा गई है। ये इलाका दुर्घटना संभावित क्षेत्र है। खोपोली पुलिस ने बताया कि एक्ट्रेस को एक्सीडेंट में हल्की चोट आई है, जिसके बाद एक्ट्रेस को अपोलो अस्पताल ले जाया गया है। अपोलो अस्पताल के मुताबिक मलाइका अरोड़ा के माथे पर हल्की चोट लगी है। सीटी स्कैन में सब नॉर्मल है और वह फिलहाल ठीक हैं। एक्ट्रेस को आज रात निगरानी में रखा जाएगा। उन्हें सुबह डिसचार्ज कर दिया जाएगा।

Malaika Arora joined modeling to make some quick pocket money! | Hindi  Movie News - Times of India

दो टूरिस्ट गाड़ियों के बीच थी कार
खोपोली पुलिस स्टेशन के असिस्टेंट पुलिस इंसपेक्टर हरेश कालेसकर के मुताबिक मोटर साइकिल पर सवार लोग एक्सीडेंट के तुरंत बाद वहां से चले गए। इस घटना की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ये एक्सीडेंट कैसे हुआ। वहीं, मलाइका को कैसी चोट आई है ये साफ नहीं है। हालांकि,सभी को हल्की चोट आई है। मलाइका की कार दो टूरिस्ट गाड़ियों के बीच थी। पुलिस के पास तीनों कार के रजिस्ट्रेशन नंबर है और वह जल्द ही कार के मालिकों से संपर्क करेंगे।   

Malaika Arora says she is comfortable in what she wears, others will have  to fall in line | Hindi Movie News - Times of India 

सोशल मीडिया पर किया था पोस्ट
मलाइका अरोड़ा ने पुणे में हुए फैशन शो में डिजाइनर संदीप मारवाह (Sandeep Marwah) के लिए रैंप वॉक किया था। कुछ घंटे पहले मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर इस इवेंट की झलक शेयर की थी।  

Malaika39s Instagram story

मलाइका ने आखिरी बार चार घंटे पहले इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की थी। मलाइका ने अपने एक पुराने परफॉर्मेंस का वीडियो शेयर किया था, जो उनके एक फैन पेज ने अपलोड किया था।

End of Article