Yeh Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9 Box Office Collection Day 2: बड़े पर्दे पर साथ रिलीज हुईं 'ये प्रेम मोल लिया' (Yeh Prem Mol Liya) और 'गनमास्टर जी9' (Gunmaaster G9) के बीच बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। एक तरफ सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) की फिल्म है, जिसमें आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और शरवरी (Sharvari) की जोड़ी नजर आ रही है। वहीं दूसरी तरफ इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'गनमास्टर जी9' है। दोनों फिल्में के दूसरे दिन के कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं। शनिवार को दोनों फिल्मों की कमाई में बढ़त देखने को मिली, लेकिन इस मुकाबले में एक फिल्म ने दूसरी से बेहतर प्रदर्शन किया। आइए जानते हैं कि दूसरे दिन किसकी कमाई ज्यादा रही और दो दिनों में दोनों फिल्मों का कुल कलेक्शन कितना हो गया है।
इमरान हाशमी की 'गनमास्टर जी9' पर भारी पड़े आयुष्मान खुराना, दूसरे दिन की कमाई में भी पीछे छूटी फिल्म (Image Source: IMDb)
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Yeh Prem Mol Liya 27 Vs Gunmaaster G9: पहले दिन 'गनमास्टर जी9' पर भारी पड़ी 'ये प्रेम मोल लिया', देखें कलेक्शन
दूसरे दिन 'ये प्रेम मोल लिया' की कमाई में उछाल
Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 'ये प्रेम मोल लिया' ने दूसरे दिन यानी शनिवार को इंडिया में करीब 5.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह दूसरे दिन इसकी कमाई में करीब 31.3 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। दो दिनों में फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 9.25 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं इसका इंडिया में ग्रॉस कलेक्शन 11 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Gunmaaster G9 BO Prediction Day 1: 'ये प्रेम मोल लिया' के आगे पानी मांग जाएगी इमरान की फिल्म, इतनी होगी कमाई
'गनमास्टर जी9' ने दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन
इमरान हाशमी की 'गनमास्टर जी9' ने भी दूसरे दिन अपनी कमाई में बढ़त दर्ज की। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने शनिवार को करीब 4.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। पहले दिन इसने 3.65 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह दूसरे दिन फिल्म की कमाई में लगभग 19.2 फीसदी का उछाल आया। दो दिनों में 'गनमास्टर जी9' का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 8 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि इंडिया में इसका ग्रॉस कलेक्शन 9.50 करोड़ रुपये बताया गया है। लेकिन आपको बता दें कि दोनों ही फिल्मों की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है।
