Jailer 2 पहले वीकेंड पर ही छाप डालेगी 250 करोड़ रुपये? ट्रेड से लीक हुईं इनसाइड डिटेल्स

रजनीकांत की नई फिल्म जेलर 2 15 अक्टूबर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिससे ट्रेड एक्सपर्ट्स पहले वीकेंड में 250 करोड़ रुपये की कमाई की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े मास एक्टर रजनीकांत की नई फिल्म जेलर 2 जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिससे ट्रेड एक्सपर्ट्स दमदार कमाई की उम्मीद कर रहे हैं। अगर ट्रेड के गलियारों से सामने आ रही खबरों की मानें तो फिल्म जेलर 2 की एडवांस बुकिंग कमाल की है, जिसे देखते हुए माना जा रहा है कि ये फिल्म पहले दिन 90 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। अगर फिल्म के पहले दिन की वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो वो 150 करोड़ के पार निकल सकती है क्योंकि दुनियाभर में भी इसको लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: क्या बंद हो गई है Allu Arjun की #AA23? डायरेक्टर Lokesh Kanagaraj ने बताया सच

Jailer 2 पहले वीकेंड पर ही छाप डालेगी 250 करोड़ रुपये? ट्रेड से लीक हुईं इनसाइड डिटेल्स

Jailer 2 पहले वीकेंड पर ही छाप डालेगी 250 करोड़ रुपये? ट्रेड से लीक हुईं इनसाइड डिटेल्स

क्या पहले वीकेंड में 250 करोड़ के पार निकल जाएगी Jailer 2?

अब बड़ा सवाल ये है कि अगर रजनीकांत की जेलर 2 पहले दिन 150 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई करने को तैयार है तो क्या ये पहले वीकेंड में 250 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार करने में कामयाब रहेगी? अगर इनसाइड रिपोर्ट्स की मानें तो ये संभव है क्योंकि रजनीकांत को दोबारा स्क्रीन पर देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। उसके ऊपर से जेलर 2 को फ्रेंचाइजी मूवी का भी फायदा मिलेगा। अगर फिल्म पहले दिन दर्शकों को इम्प्रेस करती है तो ये बड़े ही आराम से ओपनिंग वीकेंड में 250 करोड़ रुपये का कारोबार कर लेगी। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "पवन भैया से पूछना जरूरी नहीं समझा...", Vishal Singh ने उतारा Purav Jha के चेहरे से नकाब!!

End of Feed