Welcome to the Jungle Box office: धड़ाम से गिरी अक्षय कुमार स्टारर की कमाई, मंडे टेस्ट में ऐसा हुआ हाल

Welcome to the Jungle Box office Day 4: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की कॉमेडी-एक्शन ड्रामा 'वेलकम टू द जंगल' की चौथे दिन कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है लेकिन यह मंडे टेस्ट पास करने में कामयाब रही है।

Welcome to the Jungle Box office Day 4: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अक्षय कुमार की कॉमेडी-एक्शन फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को देखने के लिए फैन्स लंबे समय से बेताब थे। 26 जून को मेकर्स ने इसे दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज किया। फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 'वेलकम टू द जंगल' ने शुरुआती वीकेंड में शानदार कमाई कर निर्माताओं की झोली पैसों से भर दी है। दिलचस्प बात यह है कि सोमवार के कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज कराने के बाद भी यह मूवी मंडे टेस्ट को पास करने में कामयाब रही है। तो चलिए देखते हैं इन 4 दिनों में अक्षय कुमार स्टारर ने कितने रुपये का बिजनेस कर लिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Akshay Kumar की टॉप 9 वीकेंड ओपनर्स की लिस्ट में शामिल हुई 'Welcome To The Jungle', मिला ये स्थान)

Welcome to the Jungle Box office

धड़ाम से गिरी अक्षय कुमार स्टारर की कमाई

मंडे टेस्ट पास करने में सफल रही 'वेलकम टू द जंगल'

Sacnilk द्वारा साझा किए गए ताजा अपडेट के मुताबिक अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को 7.77 करोड़ रुपये की धांसू कमाई की है। रविवार के मुकाबले यह कलेक्शन काफी कम है लेकिन सोमवार होने के कारण यह गिरावट अपेक्षित थी। इस मूवी को बॉक्स ऑफिस पर पहले से ही कई फिल्मों से कम्पटीशन करना पड़ रहा है उसके बाद भी यह कलेक्शन शानदार रहा है। इसके साथ ही फिल्म की कुल भारत ग्रॉस कमाई 85.67 करोड़ और कुल भारत नेट कमाई 71.52 करोड़ हो गई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'कब किसका समय बदल जाए...' Akshaye Khanna की तारीफ में Sunny Deol ने पढ़े कसीदे)

फैंस हमेशा से ही यह जानने के लिए उत्सुक थे कि अहमद खान 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त में क्या नया लाए हैं। अक्षय कुमार की इस फिल्म ने पहले शुक्रवार को भारत में 15.25 करोड़ नेट कमाए थे। इसके अलावा पेड प्रीव्यूज से 3.75 करोड़ की कमाई हुई। शनिवार को 20 करोड़ और रविवार को 24.75 करोड़ रुपये का बिजनेस कर इस मूवी ने मेकर्स को चिंता को दूर कर दिया था। इस मूवी में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा सहित कई कालाकारों की टुकड़ी देखने को मिल रही है।

End of Feed