Welcome To The Jungle BO Collection: 'कॉकटेल 2' को पछाड़ आगे निकली अक्षय कुमार की फिल्म, 7वें दिन हुई इतनी कमाई

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने सातवें दिन धमाकेदार कमाई करते हुए 'कॉकटेल 2' को मात दे दी है।

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' रिलीज हो चुकी है। अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर मूवी 'वेलकम टू द जंगल' को रिलीज हुए सात दिन बीत चुके हैं। फिल्म ने दर्शकों का तो भरपूर मनोरंजन किया ही है, साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी अपनी पकड़ बखूबी बनाई हुई है। डबल डिजिट के साथ ओपनिंग करने वाली 'वेलकम टू द जंगल' का जादू आज भी बॉक्स ऑफिस पर छाया हुआ है। हालांकि वीकेंड के मुकाबले वीक डेज में 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle) की कमाई में थोड़ी गिरावट जरूर आई है। लेकिन फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा बखूबी पार कर लिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'पहले महौल अलग था' कॉमेडी मूवी करने पर Raveena Tandon ने तोड़ी चुप्पी

welcome

'वेलकम टू द जंगल' ने दी 'कॉकटेल 2' को मात (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    मल्टी स्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle) ने सातवें दिन भारत में नेट 5.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। सात दिनों में सिर्फ भारत में 'वेलकम टू द जंगल' ने करीब 92.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस मामले में अक्षय कुमार की फिल्म ने शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' को भी मात दे दी। दरअसल, 'कॉकटेल 2' ने सात दिनों में सिर्फ 89.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 'वेलकम टू द जंगल' के ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म के खाते में 104.25 करोड़ रुपये आ चुके हैं। वहीं वैश्विक स्तर पर फिल्म ने कुल 129.20 करोड़ रुपये की कमाई की है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'Hera Pheri 3' को ठेंगा दिखाकर Akshay Kumar संग 9वीं फिल्म करेंगे Priyadarshan, डिटेल्स हुईं आउट

    End of Feed