Welcome To The Jungle Box office: 'ऐल्फा' की वजह से सुस्त पड़ी अक्षय कुमार स्टारर की कमाई, देखें आंकड़े

Welcome To The Jungle Box office: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार स्टारर 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई पर 'ऐल्फा' रिलीज होने से काफी असर पड़ा है। आइए देखें फिल्म का टोटल कलेक्शन कितना हुआ है।

Welcome To The Jungle Box office: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle) 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अहमद खान के निर्देशन में बनी इस मूवी में ऑनस्क्रीन 30 से भी ज्यादा एक्टर्स देखने को मिल रहे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपने 10 दिन पूरे कर चुकी है और इसकी कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। लास्ट वीकेंड आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'ऐल्फा' रिलीज होने के बाद 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई पर काफी असर देखने को मिला है। तो चलिए देखते हैं इस मूवी ने 10 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस कितने रुपये का कारोबार किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Satluj' के हटाए जाने पर Diljit Dosanjh ने तोड़ी चुप्पी, बोले 'फिल्म का हश्र जसवंत सिंह खालरा जैसा ही...')

Welcome To The Jungle Box office

जानिए अक्षय कुमार स्टारर 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई

10 दिन में इतना हुआ 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन

अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने भारत में दूसरे वीकेंड में अच्छी कमाई की है। ट्रेड के शुरुआती अनुमान के मुताबिक 'वेलकम टू द जंगल' ने रविवार को 9.75 करोड़ कमाए हैं। यह कलेक्शन शनिवार को 7.50 करोड़ रुपये था। इसके साथ फिल्म का कुल भारत नेट कलेक्शन 114.90 करोड़ हो गया है। अक्षय कुमार स्टारर का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ग्रॉस कलेक्शन 136.80 करोड़ हो गया है। रविवार की अच्छी कमाई की वजह से फिल्म आसानी से 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: होम्बले फिल्म्स संग Hrithik Roshan की फिल्म को डायरेक्ट नहीं करेंगे Parasuram Petla !! खबरें निकलीं गलत)

'ऐल्फा' की वजह से पड़ा है 'वेलकम टू द जंगल' पर असर

आलिया भट्ट, शरवरी और बॉबी देओल की स्पाई थ्रिलर मूवी 'ऐल्फा' 3 जुलाई को रिलीज हुई है। 3 दिनों में यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर 33 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है। 'ऐल्फा' की वजह से अक्षय कुमार स्टारर के कलेक्शन में असर साफ दिखाई दे रहा है। 'वेलकम टू द जंगल' की सफलता ने अक्षय कुमार के करियर में एक और उपलब्धि जोड़ दी है। 'वेलकम टू द जंगल' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन पार करने वाली उनकी 21वीं फिल्म बन गई है।

End of Feed