Ustaad Bhagat Singh Box office Collection Day 4: साउथ के जाने-माने स्टार पवन कल्यान (Pawan Kalyan) की नई एक्शन एंटरटेनर फिल्म उस्ताद भगत सिंह (Ustaad Bhagat Singh) रिलीज होने के बाद से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म उस्ताद भगत सिंह की कमाई को लेकर एक के बाद एक रिपोर्ट सामने आ रही है। अभी तक फिल्म उस्ताद भगत सिंह बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई करती नजर आ रही है। 19 मार्च को रिलीज हुई फिल्म उस्ताद भगत सिंह को अब बॉक्स ऑफिस पर 4 दिन पूरे हो गए हैं। जिसके बाद फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े सामने आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म उस्ताद भगत सिंह ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।
Image Source: Ustaad Bhagat Singh Movie
ये भी पढ़ें: Ustaad Bhagat Singh BO Collection: 'धुरंधर' से टक्कर लेकर मिट्टी में मिली पवन की फिल्म, पहले दिन की इतनी कमाई
'उस्ताद भगत सिंह' ने चौथे दिन की इतनी कमाई
पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म उस्ताद भगत सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 4 दिन पूरे कर लिए हैं, जिसके बाद फिल्म की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 60.80 करोड़ रुपये हो गई है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म उस्ताद भगत सिंह की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़े अभी सामने आने बाकी हैं।
'धुरंधर 2' से हो रही है टक्कर
पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह की बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की मूवी धुरंधर 2 से टक्कर हो रही है। फिल्म धुरंधर 2 ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह मूवी धुरंधर 2 के सामने काफी कमजोर नजर आ रही है। पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
