TMMTMTTM Box Office Collection Day 4: कार्तिक-अनन्या की फिल्म को चौथे दिन भी नहीं मिला भाव, खाते में आए चिल्लर

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' बॉक्स ऑफिस पर फुस्स साबित हो रही है। यहां तक कि चौथे दिन भी फिल्म को ज्यादा भाव नहीं मिला।

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म के जरिए लंबे वक्त बाद कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की जोड़ी बड़े पर्दे पर साथ देखने को मिली। कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और अनन्या पांडे की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' को लेकर फैंस में उम्मीदें तो काफी थीं। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये बुरी तरह फुस्स साबित हो रही है। 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देख कहा जा सकता है कि फिल्म कुछ ही दिनों में धाराशायी हो जाएगी।

tu meri main tera main tera tu meri box office collection

फोटो क्रेडिट- यू-ट्यूब

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' को बीते गुरुवार को रिलीज किया गया था। हैरत की बात तो यह है कि रविवार को भी फिल्म ने मात्र 5.37 करोड़ रुपये की ही कमाई की। हालांकि ये फिल्म का अर्ली एस्टिमेट है, ऐसे में आंकड़े ऊपर-नीचे हो सकते हैं। पहले दिन फिल्म ने 7.75 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था। वहीं दूसरे दिन 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' का कलेक्शन 5.25 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 5.50 करोड़ रुपये रहा। खबरों के मुताबिक, 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' ने चार दिनों में केवल 23.87 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया है। जबकि इस फिल्म के मुकाबले रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने 24वें दिन 22 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है।

End of Feed