Thug Life box office Day 7: बजट भी क्रॉस नहीं कर पाई है कमल हासन की फिल्म, 7वें दिन कमाए इतने करोड़

Thug Life box office Day 7: मणि रत्नम के निर्देशन में बनी कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' (Thug Life) को रिलीज हुए एक हफ्ता हो गया है। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर बेहद ही निराशाजनक कमाई कर रही है। इस मूवी ने 7वें दिन यानी बुधवार को भी खराब कमाई कर मेकर्स की चिंता बढ़ा दी है।

Thug Life box office Day 7: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मेगास्टार कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' (Thug Life) 5 जून के दिन सिनेमाघरों में पहुंची थी। फिल्म का जबरदस्त ट्रेलर देखने के बाद ऐसा लग रहा था कि ये बॉक्स ऑफिस पर कई रिकार्ड्स तोड़ने में सफल रहेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस की ओर से 'ठग लाइफ' को शानदार रिव्यू नहीं मिले। हर दिन गिरती कमाई देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि कमल हासन (Kamal Haasan) की 'ठग लाइफ' अपने बजट को निकालने में भी सफल नहीं रहेगी। आइए देखें इस मूवी ने बुधवार के दिन कितने करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

Thug Life Box Office Collection Day 7

निरशाजनक रही है है 'ठग लाइफ' की कमाई

Sacnilk द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक कमल हासन स्टारर 'ठग लाइफ' ने बुधवार के दिन 1.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह मूवी केवल 42.25 करोड़ रुपये की कमा पाई है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें यह आंकड़ा अभी तक 100 करोड़ के पार भी नहीं पहुंचा है। फिल्म का कलेक्शन 88.3 करोड़ रुपये रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी को बनाने में मेकर्स नें 200 से 300 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

End of Feed