Thug Life Box Office Day 1: राम चरण की 'गेम चेंजर' के आगे घुटने टेक देगी कमल हासन की फिल्म, बनेगी 2025 की दूसरी बड़ी ओपनर

Thug Life Box Office Day 1: साउथ इंडस्ट्री के फेमस एक्टर कमल हासन की गैंगस्टर ड्रामा फिल्म 'ठग लाइफ' (Thug Life) को लेकर ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं कि ये साल 2025 की अब तक की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर साबित होगी। 'ठग लाइफ' पहले दिन राम चरण की 'गेम चेंजर' को मात नहीं दे पाएगी।

Thug Life Box Office Day 1: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मेगास्टार कमल हासन (Kamal Haasan) की नई फिल्म 'ठग लाइफ' 5 जून को रिलीज होने जा रही है। साउथ से लेकर नार्थ तक सभी लोगों ने 'ठग लाइफ' को भरपूर प्यार दिया है। इस फिल्म को बड़े परदे पर देखने के लिए कमल हासन के फैन्स भी बेताब हैं। 'ठग लाइफ' को बड़े पर्दे पर आने में केवल चार दिन रह गए हैं। निर्माताओं ने फिल्म की एडवांस बुकिंग भी खोल दी है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' (Thug Life) साल 2025 की अब तक सबसे बड़ी ओपनर साबित होगी।

Thug Life Box Office Day 1

साल 2025 की दूसरी बड़ी ओपनर होगी 'ठग लाइफ'

कमल हासन की 'ठग लाइफ' को लेकर अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक अजीत कुमार की 'गुड बैड अग्ली' को पीछे छोड़ते यह तमिल इंडस्ट्री की सबसे बड़ी ओपनर साबित होगी। वहीं दूसरी ओर कमल हासन स्टारर विक्की कौशल की 'छावा' को भी बॉक्स ऑफिस पर मात दे देगी। हैरानी की बात यह है कि कमल हासन की 'ठग लाइफ' साउथ सुपरस्टार राम चरण की 'गेम चेंजर' को मात नहीं दे पाएगी। इस मूवी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 54 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। उम्मीद की जा रही है कि कमल हासन की 'ठग लाइफ' 35 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेने में सफल रहेगी।

End of Feed