Thug Life Box Office Collection Day 3: ठग लाइफ 05 जून को सिनेमाघरों पर रिलीज हो गई है। कमल हासन की इस फिल्म से लोगों को काफी ज्यादा उम्मीद थी, लेकिन ये फिल्म फैंस के उतनी उम्मीदों में खरी नहीं उतर पाई, लेकिन इस फिल्म को वीकेंड का फायदा मिला है। बता दें इस फिल्म के लिए कमल हासन और मणिरत्नम 36 साल बाद साथ नजर आए हैं।
Thug Life Box Office Collection
कमल हासन और मणिरत्नम 1987 में उनकी पंथ क्लासिक 'नायकन' में साथ नजर आए थे। फैंस ने इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद किया था, जिसके बाद से फैंस को उम्मीद थी कि ठग लाइफ भी नायकन जितना कमाल करेगी। रिलीज से पहले ही फिल्म को एक बड़ा झटका लगा था, क्योंकि कन्नड़ भाषा पर हासन की टिप्पणी के बाद चल रहे विवाद के कारण इसे कर्नाटक में रिलीज नहीं किया गया था।
कितना हुआ फिल्म का कलेक्शन
सैकनिलक के अनुसार, तीसरे दिन फिल्म ने 7.50 करोड़ रुपए की कमाई की है, जिसके बाद कुल कलेक्शन 30.15 करोड़ रुपए हो गया है। पहले दिन फिल्म ने 15.5 करोड़ रुपए और दूसरे दिन 7.15 करोड़ रुपए की कमाए।
ये सितारे हुए फिल्म में शामिल
ठग लाइफ में कमल हासन के अलावा तृषा, सिलंबरासन, अभिरामी, सान्या मल्होत्रा, अशोक सेलवन, ऐश्वर्या लक्ष्मी, जोजू जॉर्ज, नासर, अली फज़ल, पंकज त्रिपाठी, रोहित सराफ और वैयापुरी भी नजर आ रहे हैं। ठग लाइफ के तमिल वर्जन ने शनिवार को 35.62 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 से टक्कर हो रही है।
